फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   टिकट के पैसों से कांग्रेस मालामाल, चुकाया टैक्स

टिकट के पैसों से मालामाल कांग्रेस ने भरा निगम का 2.32 लाख टैक्स

Mon, 04 Feb 2019 10:54 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Mon, 04 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
टिकट के पैसों से कांग्रेस मालामाल, चुकाया टैक्स
अशोक चौहान
विज्ञापन

शिमला। लोकसभा चुनाव के लिए टिकट के पैसों से मालामाल हुई कांग्रेस पार्टी ने आखिरकार नगर निगम का प्रापर्टी टैक्स चुकता कर दिया। पार्टी ने ब्याज सहित 2.32 लाख रुपये टैक्स जमा करवा दिया है। सर्कुलर रोड पर लिफ्ट स्थित कांग्रेस मुख्यालय का टैक्स जमा न करने पर नगर निगम ने कई नोटिस जारी किए थे। लेकिन वित्तीय हालत कुछ ऐसी थी कि अभी तक पैसा जमा नहीं करवाया जा सका।
अब लोकसभा चुनाव के लिए टिकट की मांग कर रहे दावेदारों ने जब आवेदन के तौर पर पैसा जमा करवाया तो पार्टी ने तुरंत टैक्स का पैसा चुकता कर दिया। टिकट आवेदन के तौर पर कांग्रेस के खाते में करीब 2.2 करोड़ रुपये जमा हुए हैं। पार्टी ने नौ जनवरी को टैक्स जमा करवाने के लिए चेक दिया था। लेकिन खाते में पैसा न होने से यह अटका पड़ा था। अब जैसे ही खाते में आवेदनों से मिला पैसा जमा हुआ कि निगम का पैसा भी चुकता हो गया। इससे पहले लीज मनी के तौर पर पार्टी ने किराया नगर निगम में जमा करवा दिया है।
विज्ञापन


पिछली बार भी दावेदारों ने भरा था खजाना
यह पहला मौका नहीं जब दावेदारों के पैसों से पार्टी ने टैक्स जमा करवाया है। साल 2017 में भी पार्टी ने विस चुनाव के लिए मिले दावेदारों के पैसों से करीब चार साल का 20 लाख टैक्स जमा किया था, उस समय पार्टी कार्यालय जब्त होने तक के नोटिस जारी हो गए थे। लेकिन ऐन मौके पर पार्टी ने टैक्स चुकता कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो हजार डिफाल्टरों से लेने हैं करीब पांच करोड़
नगर निगम को अभी भी दो हजार डिफाल्टरों से करीब पांच करोड़ रुपये टैक्स वसूलना है। इनमें आईएसबीटी से करीब साढ़े तीन करोड़, सीपीडब्ल्यूडी से करीब एक करोड़, भाजपा विधायक बलवीर वर्मा से दस लाख रुपये टैक्स लेना है। विधायक ने संजौली स्थित संपत्ति का टैक्स चुकता भी कर दिया है। वहीं, सीपीडब्ल्यूडी के टैक्स का मामला अभी आयुक्त कोर्ट में विचाराधीन है। इस पर अभी फैसला होना बाकी है। नगर निगम के कर सचिव सुरेश शर्मा ने कहा कि डिफाल्टरों को नोटिस जारी कर टैक्स जमा करने को कहा है। इनसे ब्याज और पेनल्टी समेत टैक्स वसूला जाएगा।

चुका दिया है निगम का टैक्स
नगर निगम का जो प्रॉपर्टी टैक्स बनता था, उसे हमने चुकता कर दिया है। लीज मनी का भुगतान भी पहले ही कर चुके हैं।
-सुरेंद्र चौहान, कोषाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed