फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   निर्माण के हफ्ते बाद ही उखड़ गई केएनएच सड़क

पैसों की बर्बादी, निर्माण के चंद दिन बाद ही उखड़ गई केएनएच सड़क

Thu, 15 Nov 2018 10:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 15 Nov 2018 10:08 AM IST
विज्ञापन
निर्माण के हफ्ते बाद ही उखड़ गई केएनएच सड़क

शहर के सौंदर्यीकरण के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक से मिले करोड़ों रुपये की जमकर बर्बादी की जा रही है। मालरोड से सटी जिन सड़कों को टारिंग कर चकाचक करने का दावा किया था वह चंद दिनों में ही उखड़ गई। कमला नेहरू अस्पताल जाने वाली सड़क पर कई जगह उखड़ी टारिंग नेे काम की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। एडीबी प्रोजेक्ट के तहत 29 अक्तूबर को ही केएनएच सड़क की टारिंग की गई थी। लेकिन दो-तीन दिन बाद ही यह उखड़ने लगी।

विज्ञापन


सड़क पर कई जगह बजरी के ढेर लग गए हैं जबकि बड़े-बड़े गड्ढे पड़ गए हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर ऐसी टारिंग का क्या फायदा जो एक हफ्ते भी नहीं टिक पाई। वहीं, सड़क के बीच बिछी पाइपलाइनें चेक करने के लिए नगर निगम ने भी कई जगह से सड़क खोद डाली है। अब हालत यह है कि सड़क पर पहले की तरह जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। सड़क पर उखड़ी पड़ी बजरी भी हादसे को न्योता दे रही है। हालांकि, प्रोजेक्ट अधिकारियों का दावा है कि अभी ठेकेदार को पेमेंट नहीं दी गई है। जहां सड़क उखड़ी है, उसे दोबारा दुरुस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


सवाल उठे तो दूसरे को ठहराने लगे जिम्मेदार
प्रोजेक्ट देख रहे अधिकारियों का कहना है कि निगम ने टारिंग के दूसरे ही दिन पांच जगह सड़क खोद दी। लेकिन इसे ठीक नहीं किया। इसी से सड़क खराब हो गई है। निगम का कहना है कि टारिंग में सप्लाई देने वाली लाइनें दबा दी गई थीं। इसीलिए खुदाई करनी पड़ी। खुदाई से जहां नुकसान हुआ है, उसका पैसा चुका दिया जाएगा। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि जहां खुदाई नहीं हुई, वहां सड़क कैसे उखड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमसी की खुदाई से पड़े हैं गड्ढे
टारिंग के दूसरे ही दिन एमसी ने पानी की लाइनें ठीक करने के लिए पांच जगह खुदाई कर दी। इससे ही गड्ढे पड़े हैं। एमसी को भी इस बारे में लिखा है। जहां दूसरी जगह यह सड़क उखड़ी है, उसे हम ठीक करवा देंगे। - सोमनाथ शर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर एडीबी


नुकसान का पैसा चुका देंगे
यदि पाइपलाइनों को लेकर की खुदाई के कारण सड़क को नुकसान हुआ है तो उसका पैसा चुका दिया जाएगा। अभी सूचना नहीं है कि कितनी जगह खुदाई हुई है।-धर्मेंद्र गिल, एमडी शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed