फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   दस सुपरवाइजर होंगे बर्खास्त, तीन और दायरे में

दस सुपरवाइजर होंगे बर्खास्त, तीन और दायरे में

Thu, 14 Jun 2018 11:19 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
दस सुपरवाइजर होंगे बर्खास्त, तीन और दायरे में
दस सुपरवाइजर होंगे बर्खास्त, तीन और दायरे में
विज्ञापन

कूड़ा फीस मामले में की जाएगी कार्रवाई
शिमला। शहर में कूड़े की फीस में लाखों का घपला करने वाले सैहब सोसायटी के दस सुपरवाइजरों को बर्खास्त करने की तैयारी है। निगम प्रशासन ने इन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। जवाब में इन सुपरवाइजरों ने अपनी गलती मानी है। इनका कहना था कि उनसे गलती हुई है लेकिन उन्हें बाहर न किया जाए। इन्होंने कम रिकवरी लगाने की भी मांग की थी लेकिन निगम प्रशासन इन्हें बाहर करने जा रहा है। पहले इन सुपरवाइजरों की संख्या 13 थी लेकिन तीन सुपरवाइजरों को फिलहाल बाहर नहीं किया जाएगा। सैहब के तीन अन्य कर्मियों का कहना है कि इन तीन सुपरवाइजरों की रसीदें उन्होंने काटी थीं। ऐसे में इनकी गलती नहीं है। निगम अब इन तीन कर्मियों के खिलाफ नोटिस जारी करने जा रहा है। निगम आयुक्त रोहित जम्वाल ने कहा कि घपले के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। शुक्रवार को इन सुरवाइजरों को बर्खास्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed