{"_id":"5a7dc6274f1c1bb1208b8392","slug":"151518192167-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीडब्ल्यूडी को एक माह में देना होगा टैक्स, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीडब्ल्यूडी को एक माह में देना होगा टैक्स, नोटिस जारी
Updated Fri, 09 Feb 2018 09:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम ने सीपीडब्ल्यूडी को एक माह के भीतर प्रॉपर्टी टैक्स का करीब एक करोड़ रुपये चुकाने के निर्देश जारी किए हैं। निगम प्रशासन के अनुसार विभाग को साल 2014 के बाद से प्रॉपर्टी टैक्स चुकाना है।
टैक्स को लेकर विभाग ने निगम कोर्ट में भी अपील कर रखी थी, लेकिन यहां बात नहीं बनी। विभाग का दावा था कि वह प्रॉपर्टी टैक्स के दायरे में नहीं आता। वहीं, निगम का कहना था कि साल 2014 तक विभाग टैक्स भरता रहा है, लेकिन यूनिट एरिया मैथड लागू होने के बाद से विभाग टैक्स नहीं दे रहा है। अब तक का कुल टैक्स ब्याज समेत करीब एक करोड़ रुपये बनता है। विभाग को टैक्स चुकाने के लिए एक माह की मोहलत दी गई है। नगर निगम के कर सचिव सुरेश शर्मा ने कहा कि विभाग को टैक्स चुकाने के लिए नोटिस जारी किया गया है।