फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   पुलिस के पहरे में फूंक डाला सीएम का पुतला

पुलिस के पहरे में फूंक डाला सीएम का पुतला

Thu, 10 Aug 2017 10:23 PM IST
Updated Thu, 10 Aug 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
पुलिस के पहरे में फूंक डाला सीएम का पुतला
रिकांगपिओ (किन्नौर)।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय रिकांगपिओ में वीरवार को रामलीला मैदान से लेकर पूरे बाजार में भाजपा युवा मोर्चा किन्नौर ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। रैली के दौरान भाजपा युवा मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री और विस उपाध्यक्ष के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

देवराज नेगी चौक पर पुलिस पहरे के बीच मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला फूंक डाला। प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री अरुण फाल्टा, प्रदेश भाजयुमो मुख्य प्रवक्ता विजय गुप्ता, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष सुनील नेगी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने गत विधानसभा चुनावों के दौरान अपने घोषणा पत्र में युवाओं को रोजगार प्रदान करने का वादा किया था, जो पूरा नहीं हुआ। कहा कि हिमाचल प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। इस दौरान भाजपा प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष सूरत नेगी, भाजयुमो जिला किन्नौर अध्यक्ष सुनील नेगी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed