नौकरी का मौका: शिक्षकों के 1500 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर आई है। हिमाचल सरकार ने सीएंडवी शिक्षकों के 1500 पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। 750 पद बैचवाइज और 750 पद सीधी भर्ती से कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से भरे जाएंगे।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने जिलावार भर्तियों के लिए पदों का आवंटन कर दिया है। शास्त्री अध्यापक के 600, भाषा अध्यापक (एलटी) के 400, शारीरिक शिक्षक (पीईटी) के 300 और कला अध्यापक (डीएम) के 200 पद भरे जाएंगे।
सभी भर्तियां जिला स्तर पर होंगी। बैच वाइज भर्तियों के लिए उप निदेशक कार्यालयों ने शेड्यूल जारी कर दिए हैं। सीधी भर्ती के लिए 17 नवंबर तक कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा ने इसकी पुष्टि की है।
एलटी में चल रहा है साल 1993-94 का बैच
सीएंडवी शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती शुरू होने से 45 साल से अधिक उम्र वाले कई उम्मीदवारों को सरकारी नौकरी मिलने की आस जगी है। शिमला जिला में होने वाली बैचवाइज भर्ती में एलटी के साल 1993-94 के बैच को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।
इसी तरह पीईटी के 1994-95, डीएम के 2005-06 और शास्त्री के 2008 के बैच को बुलाया गया है। इसी तरह सभी जिला अलग-अलग बैच के आधार पर साक्षात्कार लेने जा रहे हैं।
यहां जानिए किस जिले में कितने पदों पर भर्ती
सीएंडवी शिक्षकों की जिलावार भर्तियों के लिए प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने पदों का आवंटन कर दिया है। जिला कांगड़ा को सबसे अधिक 300 पद दिए गए हैं। इसमें 108 शास्त्री, 94 एलटी, 70 पीईटी और 28 डीएम के पद हैं।
सभी जिलों में पचास फीसदी पद बैचवाइज और पचास फीसदी पद कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से भरे जाएंगे। बैच वाइज भर्ती के लिए उप निदेशक अपने स्तर पर शेड्यूल जारी करेंगे।
प्रारंभिक शिक्षा निदेशक मनमोहन शर्मा ने बताया कि बिलासपुर जिले में चारों श्रेणियों के कुल 130 पद भरे जाएंगे। इसमें 62 शास्त्री, 28 एलटी, 22 पीईटी और 18 डीएम के पद हैं। चंबा में कुल 124 पदों में 50 शास्त्री, 24 एलटी, 30 पीईटी और 20 डीएम के पद भरे जाएंगे। हमीरपुर में 145 पदों में शास्त्री के 46, एलटी के 52, पीईटी के 25 और डीएम के 22 पद भरे जाएंगे।
यहां देखिए किस जिले के लिए कितने पद
कुल्लू में 82 पदों में 38 शास्त्री, 12 एलटी, 20 पीईटी, 12 डीएम के पद भरे जाएंगे। किन्नौर में कुल 13 पदों में 2 शास्त्री, 3 एलटी, 6 पीईटी और 2 डीएम के पद भरे जाएंगे। लाहौल और स्पीति में 9 पदों में शास्त्री के 2, एलटी का 1, पीईटी के 4 और डीएम के 2 पद शामिल हैं।
मंडी को आवंटित हुए कुल 166 पदों में 50 शास्त्री, 64 एलटी, 34 पीईटी, 18 डीएम के पद भरे जाएंगे। शिमला जिला को कुल 138 पद मिले हैं। इसमें 70 शास्त्री, 30 एलटी, 20 पीईटी और 18 डीएम के पद शामिल हैं। सिरमौर में 202 पद भरे जाएंगे। इसमें शास्त्री के 100, एलटी के 40, पीईटी के 30 और डीएम के 32 पद भरे जाएंगे।
सोलन जिला में 98 पद भरे जाएंगे। शास्त्री के 46, एलटी के 18, पीईटी के 20 और डीएम के 14 पद भरे जाएंगे। ऊना जिला को 93 पद दिए गए हैं। इसमें शास्त्री के 26, एलटी के 34, पीईटी के 19 और डीएम के 14 पद शामिल हैं।
शिमला जिला का शेड्यूल जारी
जिला शिमला के स्कूलों में सीएंडवी शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती के लिए साक्षात्कार का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। शास्त्री अध्यापक सामान्य वर्ग के साक्षात्कार 4, 7 और 8 नवंबर को होंगे।
शास्त्री अध्यापक के अन्य वर्गों और भाषा अध्यापक के साक्षात्कार 5 नवंबर को, कला अध्यापक के साक्षात्कार 16 नवंबर को और शारीरिक शिक्षा अध्यापक के साक्षात्कार 17 नवंबर को होंगे। साक्षात्कार उपनिदेशक कार्यालय में होंगे।
प्रत्याशी जिनके पाम जिला शिमला के किसी भी रोजगार कार्यालय में नाम दर्ज है, वे आवश्यक पात्रता शर्त पूरी करने पर 4 नवंबर तक उप निदेशक कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।