फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   150 deity and goddess reached mandi for Shivratri festival

शिवरात्रि महोत्सव के लिए छोटी काशी पहुंचे 150 देवी-देवता

Mon, 04 Mar 2019 06:14 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Mon, 04 Mar 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
150 deity and goddess reached mandi for Shivratri festival

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का मंगलवार को पारंपरिक विधि विधान से शुभारंभ होगा। राजदेवता माधोराय की अगुवाई में शाही जलेब के साथ देव महाकुंभ का आगाज होगा। जलेब में प्राचीन परंपरा के अनुसार चुनिंदा देवी-देवता, मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और हजारों श्रद्धालु शिरकत करेंगे।

विज्ञापन


छोटी काशी मंडी में ऐतिहासिक महोत्सव के लिए सोमवार को ही करीब 150 देवी-देवता पहुंच गए हैं। मंडी शिवरात्रि के लिए कुल 216 देवी-देवताओं को न्योता दिया गया है। 
विज्ञापन


सोमवार दोपहर तीन बजे बूंदाबांदी के बीच राजदेवता माधोराय और आराध्य देव बाबा भूतनाथ की पूजा-अर्चना के बाद छोटी जलेब निकाली गई। इससे पूर्व राजदेवता माधोराय और आराध्य देव बाबा भूतनाथ की पूजा-अर्चना हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

शिवरात्रि पर्व के देव कारज शुरू

150 deity and goddess reached mandi for Shivratri festival

 इसके साथ ही शिवरात्रि पर्व के देव कारज शुरू हुए। एक माह बाद बाबा भूतनाथ के शिवलिंग से डेढ़ क्विंटल मक्खन निकालने के बाद जलाभिषेक हुआ।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार दोपहर 1.45 बजे भूतनाथ और माधोराय मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

करीब दो बजे से माधोराय मंदिर से शाही जलेब पड्डल मैदान के लिए निकलेगी। दोपहर बाद चार बजे मुख्यमंत्री पड्डल में शिवरात्रि महोत्सव के सरस मेले और विभागीय प्रदर्शनी का विधिवत शुभारंभ करेंगे।

देर शाम करीब 8.30 बजे पहली सांस्कृतिक संध्या में सूरजमणी की शहनाई गूंजेगी। लोकल कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ स्टार कलाकार जूबिन नौटियान शिवरात्रि महोत्सव में रंग जमाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed