{"_id":"5d73c2488ebc3e0135498e6d","slug":"15-lakh-cheque-handed-over-to-martyr-tilak-raj-s-wife-in-kangra-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी हमले में शहीद तिलक राज की पत्नी को सौंपा 15 लाख का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी हमले में शहीद तिलक राज की पत्नी को सौंपा 15 लाख का चेक
Sat, 07 Sep 2019 08:14 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (जवाली)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जवाली (जवाली)
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 07 Sep 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलवामा आतंकी हमले में जवाली के धेवा गांव के शहीद तिलक राज की पत्नी सावित्री देवी को प्रदेश सरकार ने 15 लाख रुपये का चेक दिया है। जवाली के विधायक अर्जुन सिंह और एसडीएम जवाली अरुण कुमार शर्मा ने सावित्री देवी को यह चेक सौंपा।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शहीद के परिवार को 20 लाख रुपये देने की घोषणा की थी, जिसमें से पांच लाख रुपये पहले ही दे दिए गए थे, जबकि 15 लाख रुपये शनिवार को दिए।
विज्ञापन
इसके अलावा धेवा स्कूल का नाम शहीद तिलक राज के नाम कर दिया गया है और शहीद की पत्नी को उप तहसील हरचक्कियां में बतौर क्लर्क तैनाती दी है। उन्होंने कहा कि जब भी शहीद के परिवार को कोई जरूरत हो तो वह सीधे तौर पर आकर मिल सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह शहीद के परिवार के साथ हैं और हर संभव सहायता करते रहेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शहीद के नाम पर की गई समस्त घोषणाओं को पूरा कर दिया है, जिसके लिए वह मुख्यमंत्री के आभारी हैं। इस मौके पर शहीद के पिता लायक राम, माता बिमला देवी राकेश बाजवा, बीडीसी मधु बाला आदि मौजूद रहे।