{"_id":"5f33ee614aea9712e345540a","slug":"15-august-independence-day-parade-in-kullu-himachal-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड को मिली मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड को मिली मंजूरी
Wed, 12 Aug 2020 06:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
अमर उजाला नेटवर्क, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 12 Aug 2020 06:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय कुल्लू में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में मार्च पास्ट को मंजूरी मिल गई है। यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 74वें स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराएंगे। इसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी पुलिस थानों व चौकियों को रात-दिन पेट्रोलिंग के साथ नाकाबंदी करने के आदेश दिए गए हैं। जिले की सीमा खासकर बजौरा, रोपा, लुहरी और लारजी में लगाए नाकों में बाहर से आने वाले वाहनों को तलाशी करने के बाद ही एंट्री दी जा रही है।
विज्ञापन
पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मार्च पास्ट नहीं होना था लेकिन, सरकार ने समारोह को आकर्षक बनाने के लिए परेड को अनुमति प्रदान कर दी है। ऐसे में अब पुलिस दल के साथ आईटीबीपी, एसएसबी तथा होमगार्ड के जवान परेड में भाग लेंगे।
विज्ञापन
इसके लिए उमस भरी गर्मी के बीच सुबह आठ बजे से लेकर दोपहर 12 बजे और शाम चार बजे से लेकर देर शाम सात बजे तक रिहर्सल करवाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि राज्यस्तरीय स्वतंत्रता समारोह में परेड का भी आयोजन होगा। सरकार ने अनुमति प्रदान कर दी है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा को कड़ा कर दिया है।
विज्ञापन