{"_id":"694953309a41e4f0b90f6016","slug":"15-artists-selected-for-voice-of-shimla-shimla-news-c-19-sml1002-651204-2025-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: वॉयस ऑफ शिमला के लिए \n15 कलाकारों का हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: वॉयस ऑफ शिमला के लिए 15 कलाकारों का हुआ चयन
विज्ञापन
विंटर कार्निवल में 25 से शुरू होंगे मुकाबले
वॉयस ऑफ शिमला के विजेता को मिलेंगे एक लाख रुपये
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। विंटर कार्निवल में होने वाली वॉयस ऑफ शिमला सीजन 3 गायन स्पर्धा के लिए सोमवार को गेयटी थियेटर के गौथिक हॉल में सेमी क्लासिकल राउंड हुआ। सेमी क्लासिकल राउंड में कड़े मुकाबले के बाद टॉप 15 प्रतिभागियों का चयन किया गया।चयनित प्रतिभागियों के मुकाबले 25 दिसंबर से विंटर कार्निवल के मंच पर शुरू होंगे।
नगर निगम के संयुक्त सचिव डॉ. भुवन शर्मा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वॉयस ऑफ शिमला के विजेता के लिए एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा। चयनित प्रतिभागियों में प्रदीप कालटा, मनवीर सिंह, मुकुल कौशल, प्रथम घई, नवीन, राहुल सारंग, ईशांत, देवांश प्रताप सिंह, शुबाश प्रिंस, सौरव अत्री, आकाश दामसेठ, साहिल वर्मा, पूनम पंडित, अंजलि भाटिया और श्याम ठाकुर शामिल हैं। सेमी क्लासिकल राउंड निर्णायक मंडल की ओर से टॉप 10 प्रतिभागियों का चयन किया जाना था लेकिन पांच प्रतिभागियों ने बराबरी की टक्कर दी।
निर्णायक अतिथि के रूप में वॉयस ऑफ शिमला सीजन 2 की विजेता अंजलि नानक और निर्णायक मंडल के रूप में एलबीएस गवर्नमेंट कॉलेज सरस्वती नगर के सहायक प्रोफेसर रोहित मोक्टा शामिल रहे। इस दौरान अंजलि नानक ने मंच पर सभी प्रतिभागियों के साथ गाने गाए और उनकी प्रस्तुतियों की सराहना की। यह ऑडिशन नगर निगम शिमला और महादेव स्टूडियो के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान हेमंत आर्केस्ट्रा की टीम ने संगीत दिया। महादेव स्टूडियो के निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि विंटर कार्निवल में तीन सालों से वॉयस ऑफ शिमला की प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। इसमें मुख्य रूप से हिमाचल के उभरते युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका दिया जाता है।