फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1479 crore loss in monsoon season in Himachal

हिमाचल में मानसून सीजन में हुआ 1479 करोड़ का नुकसान

Sat, 29 Sep 2018 09:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 29 Sep 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
1479 crore loss in monsoon season in Himachal

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में मानसून सीजन में 1479 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इसमें हाल ही में हुई भारी बर्फबारी और बारिश से करीब 220.29 करोड़ का नुकसान भी शामिल है।

विज्ञापन


मानसून सीजन के आधिकारिक रूप से खत्म होने से पहले शुक्रवार को सीएम ने नुकसान को लेकर समीक्षा बैठक ली। इसमें मानसून सीजन में नुकसान के अलावा बारिश, बर्फबारी के दौरान आपदा में फंसे लोगों के राहत एवं बचाव कार्य की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि लाहौल घाटी से एक हजार से अधिक लोगों को निकाला गया है। इनमें 147 हवाई मार्ग तथा शेष को सड़क के रास्ते निकाले गए। भारतीय वायु सेना के पांच हेलीकॉप्टर राहत एवं बचाव कार्य में लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शुक्रवार शाम तक सड़क मार्ग बारालाचा तक खोल दिया जाएगा। सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाए गए लोगों के स्वास्थ्य का चिकित्सीय निरीक्षण किया जा रहा है।

केंद्र सरकार से 122 करोड़ की पहली किस्त जारी

1479 crore loss in monsoon season in Himachal
लाहौल घाटी में संचार माध्यमों को बहाल करने के प्रयास किए जा रहे हैं। सीएम ने अधिकारियों को घाटी में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता बनाने के आदेश दिए। कहा कि केंद्र सरकार ने पहली किस्त के रूप में 122 करोड़ की राशि पुनर्वास कार्यों के लिए जारी कर दी है।

जब तक घाटी में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जाती, तब तक सौर ऊर्जा के माध्यम से प्रकाश उपलब्ध करवाया जा रहा है। क्षतिग्रस्त ट्रांसफार्मरों को बदलने के लिए छोटे ट्रांसफार्मर हवाई मार्ग से कुल्लू से पहुंचाए जा रहे हैं।

बैठक में मुख्य सचिव विनीत चौधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्रीकांत बाल्दी, अतिरिक्त मुख्य सचिव मनीषा नंदा, तरुण कपूर, रामसुभग सिंह, प्रधान सचिव ओंकार शर्मा और डीजीपी सीताराम मरडी के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed