फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1423 trees will be cut for the Shimla ropeway project.

Shimla News: शिमला रोपवे प्रोजेक्ट के लिए काटे जाएंगे 1423 पेड़

Wed, 19 Nov 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
1423 trees will be cut for the Shimla ropeway project.
शिमला शहरी और ग्रामीण वन मंडल क्षेत्र से होकर बनेगा 13. 79 किलोमीटर लंबा रोपवे
विज्ञापन

केंद्रीय पर्यावरण वन मंत्रालय ने दी प्रथम चरण की मंजूरी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में शिमला रोपवे के निर्माण के बड़े प्रोजेक्ट के लिए शिमला शहरी और ग्रामीण वन मंडल में 1423 पेड़ कटेंगे। 13.79 किलोमीटर के इस प्रोजेक्ट को केंद्र सरकार के केंद्रीय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय चंडीगढ़ की ओर से प्रथम चरण की क्लीयरेंस मिल चुकी है।

1734.70 करोड़ के इस रोपवे का निर्माण वन मंडल शिमला शहरी ग्रामीण के क्षेत्र में किया जाना है। इसमें शिमला शहरी वन मंडल में किए रोपवे सर्वे में 983 और शिमला ग्रामीण वन मंडल में 440 पेड़ काटे जाने है। मंत्रालय से अभी एफसीए की पहले चरण की मंजूरी दी है। रोपवे का निर्माण कर रहे रोपवे-रेपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डवेलपमेंट कार्पोरेशन को इस निर्माण कार्य में कटने वाले पेड़ों की एवज में निर्धारित राशि सहित अन्य औपचारिकताओं को पूरा करना होगा। इसके बाद ही मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय से दूसरे चरण की वन मंजूरी मिलेगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। वन मंडल अधिकारी शिमला शहरी पवन चौहान ने माना कि मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय चंड़ीगढ़ से रोपवे प्रोजेक्ट को मिली फॉरेस्ट क्लीयरेंस में इस निर्माण में दोनों वन मंडलों के 1423 पेड़ों को काटा जाना है। रोपवे प्रोजेक्ट में शिमला शहरी का 4.5639 हेक्टेयर और शिमला ग्रामीण का 1. 6270 हेक्टेयर एरिया शामिल होगा। इस पर निर्माण कार्य होना है।
विज्ञापन


बरसात में गिर चुके हैं 1000 से अधिक पेड़ विकासात्मक कार्यों के लिए शहर में हर साल पेड़ काटे जा रहे हैं। पिछली दो से तीन बरसातों में राजधानी के करीब एक हजार से अधिक पेड़ गिरे हैं। यही नहीं भवनों के लिए प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा घोषित किए खतरनाक करीब पांच सौ पेड़ कट चुके हैं। इससे शिमला शहर में पेड़ और कम हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह है रोपवे प्रोजेक्ट का प्रस्तावित रूट
राजधानी के 13.79 किलोमीटर का रोपवे प्रोजेक्ट तारादेवी से चक्कर-आईएसबीट तक बनाया जाना है। इसके बाद रोपवे का रूट दो जगह के लिए डायवर्ट होगा, एक आईएसबीटी से 103 टनल-विक्ट्री टनल-आईजीएमसी-संजौली-नवबहार से होते हुए छोटा शिमला तक। दूसरा डायवर्ट होने वाला रोपवे का रूट आईएसबीटी से रेलवे स्टेशन, ओल्ड बस अड्डा, लिफ्ट और वहां से सचिवालय तक बनाया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article