फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   शहर में जमने लगी पाइपें, निगम ने बदला पानी का शेड्यूल

शहर में जमने लगी पाइपें, निगम ने बदला पानी का शेड्यूल

Wed, 09 Jan 2019 12:10 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 09 Jan 2019 12:10 PM IST
विज्ञापन
शहर में जमने लगी पाइपें, निगम ने बदला पानी का शेड्यूल

शहर के कई इलाकों में पानी की पाइपें जमने की शिकायतें मिलने के बाद नगर निगम ने पेयजल शेड्यूल में हल्का बदलाव किया है। मंगलवार को मेयर कुसुम सदरेट ने शहर में पेयजल आपूर्ति को लेकर अधिकारियों से रिपोर्ट ली। इसके बाद शेड्यूल में बदलाव करने को कहा ताकि उन इलाकों में भी नियमित पानी मिलता रहे जहां पानी की पाइपें जम रही हैं। कुछ दिन से लोगों की मांग आ रही थी कि तड़के सुबह पानी की सप्लाई न दी जाए। ठंड के चलते एक तो पानी भरना मुश्किल हो रहा है, दूसरा कई जगह पाइपें जमने से परेशानी आ रही हैं।

विज्ञापन


जाखू, भराड़ी, लक्कड़ बाजार समेत शहर के कई इलाके ऐसे हैं जहां सुबह चार से छह बजे के बीच पानी दिया जा रहा था। अब इनकी सप्लाई कुछ घंटे आगे कर दी है। मेयर कुसुम सदरेट ने कहा कि लोगों को नियमित पानी मिलता रहे, इसके लिए पेयजल शेड्यूल में हल्का बदलाव किया है। लोगों से अपील है कि वे पानी का सदुपयोग करें और उबालकर ही पीने के लिए इस्तेमाल करें।
विज्ञापन


अब यह रहेगा नया शेड्यूल
क्षेत्र पुराना शेड्यूल नया शेड्यूल
जाखू, कैलस्टन चार बजे आठ बजे (सुबह)
भराड़ी चार बजे सात बजे
फिंगास्क सात बजे साढ़े सात बजे
लक्कड़ बाजार तीन बजे छह बजे
इंजनघर पांच बजे छह बजे
बॉथवेल संजौली छह बजे सात बजे
चलौंठी पांच बजे आठ बजे
इंद्रनगर पांच बजे सात बजे
समरहिल नौ बजे 11 बजे

इन तरीकों से नहीं जमेंगी पानी की पाइपें
निगम के अनुसार जिन लोगों की पानी की पाइपें जम रही हैं, वह ज्यादातर निजी घरों में लगी पाइपें हैं। इनमें पानी जमने से बचाने के लिए लोग इन्हें सूत की रस्सी-बोरों से ढक या लपेट सकते हैं। इसके अलावा देर रात को नल बाल्टी में हल्का खुला छोड़ दें ताकि पानी पाइप में खड़ा न रहे। यदि इसके बावजूद पाइपें जम रही हैं तो सुबह सप्लाई के समय या इससे पहले पाइपें गर्म कर लें। आग या गर्म पानी से निजी पाइपलाइनों को बहाल किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed