फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   सांगटी उपचुनाव, पांचों बूथों पर तेज हुआ प्रचार

सांगटी उपचुनाव, पांचों बूथों पर तेज हुआ प्रचार

Mon, 07 Jan 2019 11:12 PM IST
ASHOK CHAUHAN ashok chauhan
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
सांगटी उपचुनाव, पांचों बूथों पर तेज हुआ प्रचार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। सांगटी वार्ड में हो रहे उपचुनाव के लिए तीनों ही पार्टियों के प्रत्याशियों ने सोमवार को डोर टू डोर प्रचार जारी रखा। विधायकों की मौजूदगी में तीनों दलों के कार्यकर्ताओं ने पांचों बूथों पर जमकर प्रचार किया। भाजपा प्रत्याशी मीरा शर्मा ने सांगटी और हाउसिंग बोर्ड कालोनी में जाकर वोट मांगें, उनके साथ मेयर कुसुम सदरेट भी रहीं। इसके अलावा किसान मोर्चा के पदाधिकारी अंकुश चौहान, राहुल रेक्टा भी मौजूद रहे।
कांग्रेस प्रत्याशी शिल्पा चौहान ने भी सांगटी एरिया में ही प्रचार किया। विधायक अनिरुद्ध सिंह सोमवार को भी दिनभर सभाएं और रैलियां करते रहे। इनके साथ कांग्रेस के कई वर्तमान और पूर्व पार्षद भी प्रचार में जुटे रहे। माकपा प्रत्याशी रंजना वर्मा के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने पांचों बूथों पर प्रचार किया। दोपहर बाद विधायक राकेश सिंघा भी प्रचार के लिए पहुंचे। अब प्रचार के चंद दिन ही बाकी रह गए हैं, ऐसे में प्रत्याशी वोटर लिस्ट में शामिल हर मतदाता का पता लगाकर वोट की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन


आखिरी दौर में पहुंचा प्रचार
12 जनवरी को मतदान होना है। ऐसे में प्रचार भी अंतिम दौर में पहुंचने लगा है। अभी तक कोई मंत्री फील्ड में नहीं उतरा है। भाजपा आखिरी दो दिन अपने स्टार नेताओं को प्रचार में उतारने की तैयारी कर रही है। अभी भाजपा के सभी पार्षद भी मीरा के साथ प्रचार में नहीं जा रहे। अगले दो दिन में तीनों पार्टियों पूरी ताकत के साथ प्रचार करने की तैयारियां कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed