{"_id":"5c338f6bbdec2256ed2b941c","slug":"141546882923-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय स्पर्धा में खेल परिसर के खिलाड़ियों ने जीते 27 गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय स्पर्धा में खेल परिसर के खिलाड़ियों ने जीते 27 गोल्ड मेडल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। कराटे की राज्य स्तरीय सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता में राजधानी के इंदिरा गांधी खेल परिसर के खिलाड़ियों ने सराहनीय प्रदर्शन किया। बैजनाथ में आयोजित इस प्रतियोगिता में परिसर के 19 खिलाड़ियों ने अपने वर्ग में गोल्ड मेडल जीते। इन खिलाड़ियों का चयन ताल कटोरा स्टेडियम दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
यह खिलाड़ी वहां प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। सोमवार को टीम शिमला लौट आई। खेल परिसर के कराटे कोच अजय ठाकुर ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल विजेता रहे खेल परिसर के खिलाड़ियों में टीम काता पुरुष वर्ग में सिद्धार्थ कंवर, यश वीर सिंह और प्रदीप कुमार शामिल हैं। पुरुष कुमिते में सुशील वर्मा, आदित्य वर्मा, साहिल ओली, श्यामांश शर्मा, निखिल रटोला, रुस्तम अली, शिवांश शर्मा, सुधांशु कुमार, अमन गिल ने गोल्ड मेडल जीता।
महिला कुमिते के मुकाबलों में खेेल परिसर की खिलाड़ी नियति वर्मा, तमन्ना ठाकुर, दिव्या बाली और कंचन गिल ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम काता महिला वर्ग में नियति वर्मा, दिप्व्या बाली और तमन्ना ठाकुर ने गोल्ड मेडल जीता। ठाकुर ने कहा कि इन खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की कराटे प्रतियोगिता के लिए हुआ है जो फरवरी माह में दिल्ली में होगी। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को अच्छे खेल प्रदर्शन के लिए बधाई दी। उधर युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के उपनिदेशक और खेल परिसर के इंचार्ज सुबोध रमोल ने सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई है कि आने वाली प्रतियोगिता में भी खिलाड़ी अच्छे खेल का प्रदर्शन कर प्रदेश को मेडल लेकर आएंगे।