{"_id":"5c1d17e1bdec2257171e7de3","slug":"141545410529-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़कों के बाद अब नगर निगम की पार्किंग भी बंद, हजारों लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़कों के बाद अब नगर निगम की पार्किंग भी बंद, हजारों लोग परेशान
Sat, 22 Dec 2018 12:49 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 22 Dec 2018 12:49 PM IST
विज्ञापन
राजधानी की 234 सड़कें नो पार्किंग जोन घोषित होने के बाद अब नगर निगम ने जनता की परेशानी और बढ़ा दी है। लिफ्ट स्थित तीन मंजिला पार्किंग को निगम प्रशासन ने फिलहाल खाली करवाकर बंद करवा दिया गया है। तीन दिन से पार्किंग पर ताला लटका है। नो पार्किंग जोन घोषित होने से शुक्रवार को सैकड़ों लोग अपनी गाड़ियां यहां खड़ी करने पहुंचे, लेकिन पार्किंग बंद मिली। 190 वाहनों की क्षमता वाली यह पार्किंग सर्कुलर रोड पर काफी अहम मानी जाती है। वीकेंड पर यह सैलानियों की गाड़ियों से फुल रहती है। निगम का कहना है कि इस पार्किंग का टेंडर हो चुका है। इसे अब ठेकेदार चलाएगा।
विज्ञापन
इसीलिए इसे खाली करवाया है। अभी इसकी औपचारिकताएं पूरी हो रही है। नगर निगम ने पार्किंग पर ताला लगाकर यहां तैनात अपने कर्मचारी वापस बुला लिए हैं। अगले दो तीन दिन भी यह पार्किंग बंद रहेगी। ऐसे में शहरवासियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। वीकेंड पर सैलानियों की सैकड़ों गाड़ियां शिमला पहुंचती है। लेकिन इस बार पार्किंग बंद रहने से सैलानियों को भटकना पड़ सकता है। जिला प्रशासन ने सर्कुलर रोड समेत शहर की 234 एंबुलेंस रोड पर पहले ही पार्किंग बंद करने के निर्देश दिए हैं। यदि यह पार्किंग जल्द चालू नहीं हुई तो जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
वार्डों में पार्किंग नहीं, अब कहां खड़ी करें गाड़ी
जिला प्रशासन ने वार्डों में कई सड़कें नो पार्किंग जोन तो घोषित कर दीं, लेकिन पार्किंग की कोई व्यवस्था नहीं की। शहर के कई वार्डों में एक भी पार्किंग नहीं है। ज्यादातर लोग सड़क किनारे ही गाड़ियां खड़ी करते हैं। जिला प्रशासन के आदेशों के बाद ये लोग कहां गाड़ी खड़ी करेंगे, इसकी कोई व्यवस्था नहीं है। कसुम्पटी पार्षद राकेश चौहान ने कहा कि जीवणू कालोनी, पुलिस कालोनी समेत वार्ड के कई इलाके नो पार्किंग जोन घोषित किए हैं। कहा कि प्रशासन पहले पार्किंग की व्यवस्था करता तो और बेहतर होता। वार्ड के लोग अब उनसे पार्किंग के लिए पूछ रहे हैं।
विज्ञापन
नगर निगम की लिफ्ट वाली पार्किंग बंद है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है। निगम प्रशासन ने जानकारी दी थी कि सारी पार्किंग चल रही हैं। यदि बंद है तो जल्द इसे खोलने को कहेंगे। टुटीकंडी पार्किंग शुरू करने के भी मैंने निर्देश दे दिए हैं ताकि आम जनता के साथ पर्यटकों को सुविधा मिले। यदि एमसी और टूरिज्म इसे नहीं चला रहे हैं तो फिलहाल प्रशासन ही इसे चलाएगा। - अमित कश्यप, उपायुक्त शिमला