{"_id":"5ba7cfb1867a557eab5ad067","slug":"141537724337-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल योजनाओं में गाद से सप्लाई ठप, शहर के कई इलाकों में नहीं आया पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल योजनाओं में गाद से सप्लाई ठप, शहर के कई इलाकों में नहीं आया पानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कई इलाकों में सोमवार को भी पानी की सप्लाई में कट लग सकता है। भारी बारिश के चलते पेयजल परियोजनाओं में गाद आने से रविवार दिन भर पंपिंग ठप रही। इससे शहर के कई इलाकों में पानी नहीं आएगा।
विज्ञापन
रविवार को भी कई क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं दी गई। सेंट्रल जोन में आने वाले रिज, मालरोड, लोअर बाजार, लिफ्ट, कृष्णानगर, बस स्टैंड और संजौली जोन के इंजनघर, संजौली बाजार आदि इलाकों में पानी की आपूर्ति नहीं हुई। गाद के चलते शहर को करीब 27 एमएलडी पानी ही मिला है जो सामान्य से करीब 18 एमएलडी कम रही। इससे रोजाना सप्लाई वाले सेंट्रल जोन और संजौली जोन में पानी नहीं दिया गया। निगम ने उन इलाकों में सप्लाई दी है, जहां तीसरे दिन पानी दिया जा रहा है। रविवार को दिन के समय भी गिरि और गुम्मा में ज्यादातर समय पंपिंग ठप रही। गाद बढ़ने से कई बार पंपिंग रोकनी भी पड़ी है। शाम के समय बिजली कट लगने से पंपिंग ठप रही। हालांकि, चैड़, कोटी बरांडी समेत छोटी परियोजनाओं से पंपिंग सुचारु है, लेकिन दो बड़ी परियोजनाओं से पानी की सप्लाई ठप रहने से शहरवासियों को आज होने वाली पानी की सप्लाई बाधित रह सकती है।
विज्ञापन
आज इन इलाकों में आएगा पानी
नगर निगम सोमवार को सेंट्रल जोन के तहत आने वाले रिज, मालरोड, लोअर बाजार, लिफ्ट, कृष्णानगर, बस स्टैंड और संजौली जोन के इंजनघर, संजौली बाजार आदि इलाकों में पानी की आपूर्ति देगा। हालांकि, पानी की कमी पर कई इलाकों की सप्लाई में कट लग सकता है।
विज्ञापन