{"_id":"5b12d5154f1c1bae6e8b5e98","slug":"141527960853-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देर रात फील्ड में रहकर पानी भरवा रहे निगम अधिकारी, कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देर रात फील्ड में रहकर पानी भरवा रहे निगम अधिकारी, कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेयजल संकट के बीच लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम के कई अफसर अपनी टीम के साथ रात तीन बजे तक भी फील्ड में ड्यूटी दे रहे हैं। आयुक्त रोहित जमवाल पांच दिन से खुद रात दो बजे तक पानी की सप्लाई और टैंकरों के आवंटन पर निगरानी रख रहे हैं।
विज्ञापन
पंपिंग का काम देख रहे अधिशासी अभियंता राजेश कश्यप शुक्रवार को बारिश होने के बाद रात तीन बजे तक अपनी टीम के साथ पंपिंग बढ़ाने में लगे रहे।
अतिरिक्त आयुक्त विधि जोगेंद्र चौहान, अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र गिल, निगम अभियंता विजय गुप्ता, जलशाखा के एसडीओ, जेई और कीमैन आधी रात को वार्डों में जाकर सप्लाई सुनिश्चित करवा रहे हैं। वहीं, डिप्टी मेयर राकेश शर्मा भी देर रात तक फील्ड में व्यवस्था संभाल रहे हैं।
विज्ञापन