{"_id":"59b2d58a4f1c1bb0488b4f39","slug":"141504892298-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेरीधार के पास एंबुलेंस रोड ढहा, मकानों को भी खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेरीधार के पास एंबुलेंस रोड ढहा, मकानों को भी खतरा
Updated Fri, 08 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला।
भट्ठाकुफर के नेरीधार इलाके में शुक्रवार सुबह टनल जाने वाला एंबुलेंस रोड ढह गया। चतरांटा कालोनी के पास सुबह छह बजे सड़क का करीब 15 मीटर हिस्सा ढह गया। इससे यहां कई मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है। सड़क बंद होने से दर्जनों गाड़ियां भी इस रोड पर फंस गई हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पार्षद रीता ठाकुर और पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर मौके पर पहुंचे। इसके बाद निगम प्रशासन को सूचना दी गई। स्थानीय लोगों के अनुसार 8-10 दिन पहले ही यह सड़क धंसना शुरू हो गई थी। बरसात के अलावा पानी की पाइप भी यहां लीक कर रही थी। शिकायत के बाद निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे थे लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हो पाया। शुक्रवार सुबह के समय सड़क रेलिंग समेत ढह गई। पूर्व पार्षद नरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस रोड के बंद होने से इलाके की करीब 15000 आबादी प्रभावित होगी। पार्षद रीता ठाकुर ने निगम अधिकारियों से तुरंत यहां डंगा लगाने की बात कही ताकि रोड बहाल किया जा सके। दोपहर बाद नगर निगम की ओर से एसडीओ और जेई भी मौके पर पहुंचे। कहा कि बरसात थमते ही डंगा लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। उधर, नगर निगम आयुक्त जीसी नेगी ने कहा कि सड़क ढहने की सूचना मिली है। संबंधित अधिकारियों को तुरंत इसका काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
000