{"_id":"597cc5de4f1c1bc77b8b45dd","slug":"141501349342-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर को खूबसूरत बनाने के लिए दो हर्बल गार्डन बनाने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर को खूबसूरत बनाने के लिए दो हर्बल गार्डन बनाने की तैयारी
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शिमला को और खूबसूरत बनाने के लिए नगर निगम शहर में दो हर्बल पार्क बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए फिलहाल संकटमोचन और जाखू में जगह का चयन किया गया है। निगम की अगली मासिक बैठक में इस प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी। शहर में पार्क की कमी को देखते हुए ये प्रस्ताव तैयार किया है। हर्बल गार्डन को लेकर अभी जो प्रपोजल तैयार किया गया है, उसके तहत इनके निर्माण के लिए करीब 15-15 लाख बजट खर्च किया जाएगा। गार्डन में कौन-कौन से पौधे लगाए जाएंगे, उसकी लिस्ट तैयार की जा रही है। सदन में ही इस प्रस्ताव की अंतिम रूपरेखा तैयार की जाएगी।
पौधे लगने के बाद संबंधित पार्षद को इनकी देखरेख की जिम्मेदारी दी जाएगी। हर साल नए पौधे भी लगाए जाएंगे। अभी कनलोग में एक नेचर पार्क बनाया जा रहा है। अब दो नए छोटे पार्क बनने से शिमला की सुंदरता और निखर जाएगी। उप महापौर राकेश शर्मा का कहना है कि इस प्रस्ताव को निगम की अगली मासिक बैठक में रखा जाएगा। शहर को खूबसूरत बनाने के लिए यह प्रपोजल लाया जा रहा है। डिप्टी मेयर ने कहा कि कोशिश की जाएगी कि एमसी की अपनी जमीन पर ये पार्क बनें। यदि जगह नहीं मिलती है तो वन विभाग से भी बात की जाएगी।