{"_id":"596df7aa4f1c1b33118b45cc","slug":"14-years-old-boy-drown-in-river-at-una","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी पार करते समय बहा 14 साल का बालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी पार करते समय बहा 14 साल का बालक, मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
Updated Tue, 18 Jul 2017 05:29 PM IST
विज्ञापन
नदी पार करते हुए 14 साल का बालक पानी के तेज बहाव में बह गया। इसका शव करीब एक किलोमीटर दूरी से बरामद हुआ। मामला ऊना का है। यहां उपमंडल के अंदौरा के समीप स्वां नदी में पानी के तेज बहाव में बह जाने के कारण 14 वर्षीय बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन
बालक अपने चचेरे भाई के साथ सोमवार को स्वां किनारे गया था और स्वां पार करने के प्रयास में बरसात के कारण नदी के तेज बहाव में बह गया। उसका शव मंगलवार सुबह घटना स्थल से करीब एक किलोमीटर दूरी से बरामद हुआ।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अभिषेक (14) पुत्र महेंद्रपाल निवासी अपर अंदौरा अपने चचेरे भाई दस वर्षीय सूर्यवंश के साथ सोमवार देर दोपहर साइकिल में पंक्चर लगवाने के लिए अंब आया हुआ था, जहां पर कथित रूप से उन्होंने एक आटा चक्की पर कोई शरारत की। इस पर चक्की मालिक ने उनके घर पर इसकी शिकायत करने की बात कही।
विज्ञापन
इससे युवक घर जाने के बजाय स्वां किनारे चले गए, जहां सूर्यवंश तो स्वां किनारे बैठा रहा, लेकिन अभिषेक ने पानी के तेज बहाव को पार करने का प्रयास किया और पानी के तेज थपेड़े उसे बहा ले गए। इसकी सूचना बाद में उसके परिजनों को दी गई। इसके बाद उसे ढूंढने का सिलसिला शुरू हुआ।
मंगलवार सुबह शव करीब एक किलोमीटर दूरी पर बरामद हो गया। अंब के अतिरिक्त थाना प्रभारी सुभाष पटियाल ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।