फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   14 Rohingya Muslims working without registration in Kinnaur sent back

किन्नौर में बिना पंजीकरण काम कर रहे 14 रोहिंग्या मुसलमान, पुलिस ने की ये कार्रवाई

Fri, 04 Oct 2019 06:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रिकांगपिओ (किन्नौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 04 Oct 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
14 Rohingya Muslims working without registration in Kinnaur sent back
प्रतीकात्मक तस्वीर

किन्नौर में कार्य कर रहे म्यांमार के 14 रोहिंग्या मुसलमानों को पुलिस ने पकड़ा है। टावर लाइन का कार्य करने वाले इन सभी मजदूरों को पुलिस ने जम्मू वापस भेज दिया है, जहां ये सभी शरणार्थी शिविर में रह रहे थे। वहीं, जिला पुलिस ने जिले की सभी परियोजनाओं के प्रबंधन वर्ग और ठेकेदारों से उनके पास काम करने वाले मजदूरों का पुलिस थाना और चौकियों में पंजीकरण करने के भी निर्देश जारी किए हैं।

विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने बताया कि बीते दिनों किन्नौर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जिले में रोहिंग्या मुसलमान मजदूरों के रूप में काम कर रहे हैं। जिले की सभी परियोजनाओं से रोहिंग्या मुसलमानों के बारे में जानकारी इकट्ठा की गई तो मालूम हुआ कि रिकांगपिओ से पूह तक चल रही टावर लाइन का काम जम्मू के ठेकेदार ने ले रखा है और यहां कुछ मुस्लिम कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन


एम/एस टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड की ओर से यह काम करवाया जा रहा है। जानकारी एकत्रित की तो पता चला कि प्रोजेक्ट में काम करने वाला एक ठेकेदार जम्मू का रहने वाला है। इसका नाम अजीद खान, पुत्र मुहम्मद कबीर, निवासी बनीहाल, थाना मंडी, जिला राजपुरी, जम्मू-कश्मीर का रहने वाला है। इस ठेकेदार ने कुछ दिन पहले जम्मू से कुछ मजदूर टावर लाइन का काम करने के लिए अपने साथ लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेकेदार अजीद खान से पता करने पर मालूम हुआ कि 14 रोहिंग्या शरणार्थियों को मजदूरी करने के लिए अक्पा लाया है, जो म्यांमार के रहने वाले हैं। ये सभी जम्मू-कश्मीर के कासंग नगर कॉलोनी शरणार्थी शिविर नरवाल पुलिस थाना, जिला जम्मू में रह रहे थे। ये सभी 27 सितंबर 2019 को अक्पा लाए गए थे। पुलिस ने ठेकेदार अजीद खान को निर्देश दिए कि वह इन मजदूरों को वापस जम्मू ले जाए।


इसके बाद ठेकेदार ने इन सभी 14 रोहिंग्या शरणार्थियों को वापस जम्मू कश्मीर भेज दिया है। किन्नौर पुलिस अधीक्षक एसआर राणा ने जिले की परियोजनाओं के अधिकारियों और ठेकेदारों को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में कोई भी मजदूर कार्य करने आता है तो उनका पंजीकरण संबंधित थाना, चौकी में प्राथमिकता के आधार पर करवाएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed