फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   14 police stations of Shimla included in Himachal's top 10, dhali on nomber one

हिमाचल के टॉप 10 में शिमला के 14 थाने शामिल, ढली नंबर वन

Wed, 22 Jan 2020 12:07 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 22 Jan 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
14 police stations of Shimla included in Himachal's top 10, dhali on nomber one
फाइल फोटो

हिमाचल पुलिस ने एफआईआर और अन्य मानकों को आधार बनाकर प्रदेश के सभी थानों की रैंकिंग जारी की है। इसमें हिमाचल के टॉप 10 बेहतर थानों में शिमला के 14 थाने शामिल हैं। पहले नंबर पर ढली थाना है। दूसरे पर शिमला पश्चिम, तीसरे पर कोटखाई व शिमला पूर्व और चौथे नंबर पर ठियोग थाना रहा है। पांचवें नंबर पर चंबा का किहार और शिमला का कुमारसैन थाना है।

विज्ञापन


इसके बाद कांगड़ा का कांगड़ा थाना आठवें नंबर और बिलासपुर का भराड़ी थाना दसवें नंबर पर शिमला के छह अन्य थानों के साथ रहा। रैंकिंग करने वाली समिति ने न्यूनतम शून्य और अधिकतम 16.99 अंक दिए हैं। सबसे अंतिम 74वें पायदान पर कुल्लू का महिला पुलिस थाना रहा है। खास बात यह है कि साल 2019 के चौथी तिमाही की रैंकिंग को तीन श्रेणियों में बांटा गया था।
विज्ञापन


पहली श्रेणी में 40 से ज्यादा एफआईआर, दूसरी में बीस से 40 के बीच और तीसरी में बीस से कम एफआईआर वाले थाने शामिल हैं। खास बात यह है कि पहली और दूसरी श्रेणी में टॉप तीन पर सिर्फ शिमला जिले के ही थाने रहे हैं। तीसरी श्रेणी में सिर्फ चंबा दूसरा स्थान हासिल कर सका, जबकि पहला और तीसरा स्थान शिमला जिले के थानों के नाम रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed