फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   14 diseases will be Treated in primary health centers now

प्राथमिक केंद्रों में ही होगा अब 14 रोगों का इलाज, पढ़ें पूरा मामला

Sat, 29 Jun 2019 10:21 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 29 Jun 2019 10:21 AM IST
विज्ञापन
14 diseases will be Treated in primary health centers now
प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को साधारण बीमारी का इलाज कराने के लिए अस्पताल नहीं आना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेजों में मरीजों की भीड़ कम करने के लिए सरकार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में ही 14 बीमारियों का इलाज कराने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इनमें खांसी जुकाम, बुखार, निमोनिया, शुगर, पीलिया और रक्त चाप आदि शामिल हैं। बीमारी की जांच करने के लिए विभाग इन केंद्रों में एक टेस्ट किट भेजेगा। जिन स्वास्थ्य केंद्रों में एमबीबीएस डॉक्टर नहीं हैं, वहां चीफ हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) की तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन


छह महीने के भीतर फेज वाइज 2000 सीएचओ को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भेजा जाएगा।  स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात किए जाने वाले इन लोगों ने इग्नू से नर्सिंग कोर्स किया है। परीक्षा पास करने के बाद इन्हें सीएचओ का प्रशिक्षण देने की प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशिक्षण चंबा, नेरचौक, कांगड़ा, नाहन, टांडा, धर्मशाला, हमीरपुर, एमएमयू में दिया जाएगा। हर अस्पताल और कॉलेज में 60 सीएचओ को प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। हिमाचल के स्वास्थ्य केंद्रों को हेल्थ वेलनेस सेंटर बनाया जाएगा। 

गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को मिलेंगे 2000 रुपये

करीब डेढ़ सौ हेल्थ सेंटर पहले ही वेलनेस सेंटर बन गए हैं। अब 400 केंद्रों को और वेलनेस सेंटर बनाया जा रहा है। प्रदेश के 2087 स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ वेलनेस सेंटर बनेंगे। इन सेंटरों के बनने से स्वास्थ्य सेवाएं सुदृढ़ होगी। सरकार गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को हर महीने दो-दो हजार रुपये देगी।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश में सहारा योजना शुरू करने जा रहे हैं। इसमें कैंसर, लकवा, पारकिंसन, मस्कुलर डिस्ट्रोफी, थैलेसीमिया, रिनियर फेलियर आदि शामिल हैं। हालांकि, सरकार की ओर से इन मरीजों का निशुल्क उपचार किया जाता है, लेकिन यह आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। 

लोगों को साधारण बीमारी के लिए मेडिकल कॉलेज आने की जरूरत नहीं रहेगी। स्वास्थ्य केंद्रों में 14 साधारण बीमारियों का उपचार होगा। मरीजों के टेस्ट कराने के लिए एक किट भी मुहैया होगी। साथ ही सरकार स्वास्थ्य केंद्रों को वेलनेस सेंटर बनाने जा रही है।- विपिन सिंह परमार, स्वास्थ्य मंत्री हिमाचल प्रदेश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed