फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   14.40 crore rupee Cryptocurrency Fraud 11 FIR Lodged by Police in Hamirpur Himachal Pradesh

Cryptocurrency Fraud: क्रिप्टो करेंसी से लुटाए 14.40 करोड़, 11 पर एफआईआर दर्ज

Wed, 04 Oct 2023 01:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Wed, 04 Oct 2023 01:58 PM IST
सार

नवीन कुमार निवासी चकमोह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि क्रिप्टो करेंसी के नाम पर उनसे 40 लाख रुपये की ठगी की गई है।

विज्ञापन
14.40 crore rupee Cryptocurrency Fraud 11 FIR Lodged by Police in Hamirpur Himachal Pradesh
क्रिप्टो करेंसी (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमीरपुर में भी क्रिप्टो करेंसी के नाम पर चौदह करोड़ रुपये से अधिक की रकम हड़पने का मामला सामने आया है। क्रिप्टो करेंसी ठगी मामले में पुलिस थाना सुजानपुर और पुलिस थाना बड़सर में कुल 11 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज हुए हैं। पहले मामले में नीलम कुमारी निवासी री भलाना सुजानपुर ने शिकायत करवाई कि उनसे और उनके साथियों के साथ 14 करोड़ की ठगी की गई।

विज्ञापन


पुलिस थाना सुजानपुर में इसमें छह लोगों पर मामला दर्ज किया है। दूसरे मामले में पुलिस थाना बड़सर के तहत नवीन कुमार निवासी चकमोह ने शिकायत दर्ज करवाई है कि क्रिप्टो करेंसी के नाम पर उनसे 40 लाख रुपये की ठगी की गई है। इस पर पांच लोगों पर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


अभी तक क्रिप्टो करंसी के नाम पर ठगी में 11 लोगों पर मामला दर्ज किया  है और 14.40 करोड़ की ठगी हुई है।  पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि क्रिप्टो करेंसी ठगी के नाम पर दो थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। आगामी छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की संपत्ति की होगी जांच
क्रिप्टो करेंसी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले आरोपियों की संपत्ति की जांच होगी। पालमपुर थाने में दर्ज मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम ने हिमाचल के सुखदेव और हेमराज ठाकुर को गुजरात से गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी सुभाष शर्मा की तलाश जारी है। इस मामले में 18 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है।

अब तक हिमाचल में 56 से ज्यादा ठगी की शिकायतें हो चुकी हैं। एसआईटी के अनुसार ठगी में तीन आरोपियों के अलावा हिमाचल के अन्य लोग भी शामिल हैं। धोखाधड़ी का यह खेल वर्ष 2018-19 से चल रहा था। गिरफ्तार आरोपी मंडी के हैं।


एसआईटी का दावा है कि शिकायतकर्ताओं ने जब रिफंड मांगा तो आरोपियों ने उन्हें धमकियां दी हैं। डीआईजी अभिषेक दुल्लर ने कहा कि पालमपुर में दर्ज मामले में 18 करोड़ की धोखाधड़ी हुई है। इस मामले में कई गिरफ्तारियां होनी हैं। वहीं पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने कहा कि घोटालों के सरगनाओं का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed