{"_id":"5cb60781bdec2213f9330d36","slug":"131555433345-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के कई इलाकों में पांच दिन से नहीं उठ रहा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के कई इलाकों में पांच दिन से नहीं उठ रहा कचरा
Wed, 17 Apr 2019 11:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था फिर ठप हो गई है। कई सैहब कर्मचारियों के छुट्टी पर जाने से लोगों को खुद ही घर का कचरा उठाना पड़ रहा है। फागली, विकासनगर, कनलोग, नाभा और पंथाघाटी के कई इलाकों में पांच दिन से कचरा नहीं उठ रहा।
विज्ञापन
लोगों का कहना है कि शुक्रवार से कर्मचारी काम पर नहीं आ रहे। शनिवार से लेकर सोमवार तक सार्वजनिक अवकाश रहा। लोग मंगलवार को कूड़ा उठने की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन कर्मचारी नहीं आए।
विज्ञापन
फागली के लोगों ने इस बारे में नगर निगम में शिकायत की जिसके बाद कर्मचारी कूड़ा उठाने पहुंचे। विकासनगर और पंथाघाटी में भी सैकड़ों घरों से कचरा नहीं उठा है। नाभा में भी नियमित कचरा न उठने से लोग परेशान हैं। घरों में डस्टबिन भरने से बंदरों का आतंक भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
उधर, निगम का कहना है कि सोमवार को भी सैहब कर्मचारियों को छुट्टी नहीं थी। लेकिन कई कर्मचारी छुट्टी पर चले गए हैं। ऐसे में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम महापौर कुसुम सदरेट ने कहा कि जिन इलाकों में रोज कचरा नहीं उठ रहा, उसकी रिपोर्ट ली जाएगी। लोग महापौर कार्यालय में भी इसकी शिकायत कर सकते हैं।