फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   उद्घाटन करने को लेकर सदन में भिड़ गए डिप्टी मेयर-पार्षद

उद्घाटन करने को लेकर सदन में भिड़ गए डिप्टी मेयर-पार्षद

Wed, 13 Feb 2019 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
उद्घाटन करने को लेकर सदन में भिड़ गए डिप्टी मेयर-पार्षद
उद्घाटन करने को लेकर सदन
विज्ञापन

में भिड़ गए डिप्टी मेयर-पार्षद
पार्किंग और रेन शेल्टर पर दोनों के बीच हुई बहसबाजी
एक दूसरे के काम में हस्तक्षेप न करने दी चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। नगर निगम का विशेष सदन अभी खत्म ही हुआ था कि पंथाघाटी में बन रहे पार्किंग और रेन शेल्टर के उद्घाटन करवाने को लेकर डिप्टी मेयर राकेश शर्मा और कांग्रेस पार्षद राकेश चौहान आपस में भिड़ गए। काफी देर तक दोनों में बहसबाजी होती रही। सदन परिसर में ही दोनों एक दूसरे को काम में हस्तक्षेप न करने की चेतावनी देते रहे। अड़े रहे कि उद्घाटन वह खुद करवाएंगे। बाद में बाकी पार्षदों और अधिकारियों ने इन्हें शांत करवाया। दरअसल, कसुम्पटी की जीवणू कालोनी के लिए यहां एक रेन शेल्टर और पार्किंग बन रही है।
रेन शेल्टर का काम पार्षद राकेश चौहान ने करवाया है। वहीं पार्किंग का शिलान्यास पूर्व महापौर संजय चौहान के वक्त हुआ था लेकिन इसका काम भी पार्षद ने ही आगे बढ़ाया है। लेकिन दोनों प्रोजेक्ट जिस जगह पर बन रहे हैं वह पंथाघाटी वार्ड में आती है। ऐसे में डिप्टी मेयर ने कहा कि काम उनके अनुसार होगा। साथ ही उद्घाटन भी वही करवाएंगे। पार्षद को चेतावनी देते हुए कहा कि उनके वार्ड में दखलअंदाजी सहन नहीं होगी। काम करना ही है तो अपने वार्ड में करो। कहा कि पार्किंग में जीवणू कालोनी के ही लोगों को सुविधा मिलेगी, लेकिन काम वह खुद करवाएंगे।
विज्ञापन


काम किया नहीं, बस श्रेय चाहते हैं डिप्टी मेयर : पार्षद
पार्षद राकेश चौहान ने कहा कि दोनों प्रोजेक्टों की क्लीयरेंस का काम उन्होंने खुद किया। रेन शेल्टर के लिए मर्ज एरिया ग्रांट का पैसा भी उन्होंने ही दिया। अब जब दोनों प्रोजेक्ट तैयार होने लगे तो डिप्टी मेयर अचानक श्रेय लेने आ गए। कहा कि उनके कामों का उद्घाटन डिप्टी मेयर नहीं कर सकते। जनता जानती है कि किसने काम करवाया है। नसीहत दी कि डिप्टी मेयर अपने वार्ड में कचरा तो उठवा नहीं पा रहे, अब श्रेय लेने के लिए काम में दखल दे रहे हैं। गौरतलब है कि पंथाघाटी और कसुम्पटी पहले एक ही वार्ड में शामिल थे। जीवणू कालोनी में जगह न होने के कारण साथ लगती खाली जमीन पर रेन शेल्टर और पार्किंग बनाने की योजना बनी। लेकिन अब उद्घाटन को लेकर लड़ाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed