{"_id":"5b23f8954f1c1baf6e8b843f","slug":"131529084053-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरिट आधार पर ही मिलेगा यूजी ईयर सिस्टम में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरिट आधार पर ही मिलेगा यूजी ईयर सिस्टम में प्रवेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:53 AM IST
विज्ञापन
राजधानी के कॉलेजों में शुक्रवार से नए शैक्षणिक सत्र में ईयर सिस्टम के तहत प्रथम वर्ष में और तीसरे और पांचवें सेमेस्टर में पुराने छात्रों के रोल आन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रूसा के तहत यूजी डिग्री कोर्स को सेमेस्टर से ईयर सिस्टम में लागू किए जाने के फैसले के बाद प्रवेश की प्रक्रिया में कोई बड़ा अंतर नहीं रहेगा।
विज्ञापन
प्रदेश के एक मात्र सेंटर ऑफ एक्सीलेंस संजौली कॉलेज में तय की गई अलग-अलग संकाय की सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं होगा। इसमें जमा दो की मेरिट ही प्रवेश का आधार रहेगी। कॉलेज प्राचार्य दीक्षा मल्होत्रा ने साफ किया कि कॉलेज में मेडिकल, नॉन मेडिकल में 120-120 सीटें, कॉमर्स में 80 और कला संकाय में 600 सीटें प्रथम वर्ष में भरी जाएंगी।
विज्ञापन
इसमें जमा दो में प्राप्तांक के आधार पर ही मेरिट तैयार कर प्रवेश मिलेगा। संजौली कॉलेज में पहले ही दिन 420 से अधिक प्रोस्पेक्टस बिक गए। उधर, शहर के राजकीय राजीव गांधी महाविद्यालय में छात्र प्रवेश को प्रोस्पेक्टस लेने जरूर पहुंचे मगर उन्हें प्रोस्पेक्टस नहीं मिल पाए।
विज्ञापन
कॉलेज प्राचार्य इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सेमेस्टर से ईयर सिस्टम का फैसला आने के बाद प्रोस्पेक्टस छपाई को भेजे गए थे। रविवार को सप्लाई आ जाएगी। सोमवार से छात्रों को कॉलेज में प्रोस्पेक्टस मिलना शुरू हो जाएंगे।
उधर, कन्या महाविद्यालय आरकेएमवी में शुक्रवार को प्रोस्पेक्टस लेने को छात्राएं पहुंची थीं, लेकिन प्रोस्पेक्टस उपलब्ध नहीं हो पाए। कॉलेज से सूचित किया गया कि सोमवार से कॉलेज में प्रोस्पेकटस बिक्री और प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
कॉलेजों में 25 मई से 15 जून तक गर्मियों की छुट्टियां रहीं। शनिवार को नॉन टीचिंग का अवकाश रहेगा तो अब 18 जून से ही सभी कॉलेजों में नए सत्र के लिए प्रवेश और रोलआन एडमिशन का क्रम जोर पकड़ना शुरू करेगा और कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की संख्या बढ़ेगी।