{"_id":"5a199ec74f1c1b686a8b59ec","slug":"131511628487-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महक नेगी को मिस फेयरवेल का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महक नेगी को मिस फेयरवेल का खिताब
Updated Sat, 25 Nov 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। हिमालयन पब्लिक स्कूल ने शनिवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया। इसमें नौवीं कक्षा के छात्रों ने दसवीं कक्षा के छात्रों को विदाई पार्टी दी। पार्टी में छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। नौवीं कक्षा की रचना, प्रेरणा, नेहा और कुसुम ने नाटियाें और पंजाबी गीतों पर नृत्य पेश कर दर्शकों की वाहवाही लूटी। समारोह में दसवीं कक्षा के छात्रों में भी विभिन्न प्रकार की गतिविधियां करवाई गईं। समारोह के दौरान मिस और मिस्टर फेयरवेल प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें महक नेगी को मिस और रवजोत को मिस्टर हिमालयन पब्लिक स्कूल के खिताब से नवाजा गया। स्कूल प्रधानाचार्या बंदना गोस्वामी ने दोनों विजेताओं को सम्मानित किया। पारूल को सर्वश्रेष्ठ छात्रा और महक को अच्छे व्यवहार के लिए सम्मानित किया गया। समारोह में पारूल, मेघा, महक, कृतिका, रवजोत, नीरज, साहिल, पुनीत और मोहित ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रधानाचार्या ने दसवीं कक्षा के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।