फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   साइयां साढ़े नाल, बधाइयां किते होर

साइयां साढ़े नाल, बधाइयां किते होर

Mon, 23 Oct 2017 06:22 PM IST
Updated Mon, 23 Oct 2017 06:22 PM IST
विज्ञापन
साइयां साढ़े नाल, बधाइयां किते होर
विवेक शर्मा
विज्ञापन

गगरेट(ऊना)।
प्रदेश में चुनावी सीजन शुरू होते ही वोटरों की बल्ले-बल्ले हो गई है। पांच साल के बाद प्रदेश में आए चुनावी महाकुंभ में हर कोई बढ़-चढ़ भाग लेकर अपने अपने दल के चहेते नेताओं की जीत सुनिश्चित कराने के लिए लगा है। हालांकि कुछ लोगों के लिए यह चुनावी संग्राम किसी उत्सव से कम नहीं है। उनके लिए किसी की भी जीत-हार कोई मायने नहीं रखती। इस चुनावी बेला में उनका मुख्य उद्देश्य मात्र खाओ पियो और मौज उड़ाओ है। इस समय कुछ लोगों पर साइयां साढ़े नाल, बधाइयां किते होर वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। कारण यह कि दोपहर होते-होते उनका जुगाड़ किसी दल के नेता के साथ फिट हो जाता है। रात तक दूसरे दल के नेता के करीबी उसे खुश रखने के लिए बढ़िया खातिरदारी कर देते हैं और शराब के सहारे उनके मन की बात उजागर करने का प्रयास करते हैं। आजकल एक तबका शराब और टंगड़ी कबाब के खूब मजे ले रहा है। कुछ तो अगले कुछ माह का कोटा इकट्ठा कर बहती गंगा में केवल हाथ ही नहीं पूरी तरह नहाना चाहते हैं। सभी राजनीतिक दल अपनी गोटियां फिट करने के लिए साम, दाम, दंड, भेद की नीति अपना कर सभी वोटरों को अपने पक्ष में करने के लिए लालायित हैं। अभी चुनावी सीजन शुरू हुआ है। आगामी तीन चार दिनों के बाद यह सीजन अपने पूरे यौवन पर होगा। रूठों को मनाने और लोगों को बहलाने की कवायद तो चलती ही रहेगी। यह बात भी तय है कि आज का पढ़ा लिखा वोटर बहुत समझदार है। किसी प्रलोभन के चंगुल में शायद ही फंसे। फिलहाल सोनपरी के दीवानों की पौ बारह है। अभी उनका अंदाजा लगाना टेढ़ी खीर है कि आखिर में वह किसके पक्ष में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed