फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   संगेड डिपो में कम आई सरसो तेल की खेप

संगेड डिपो में कम आई सरसो तेल की खेप

Mon, 16 Oct 2017 09:18 PM IST
Updated Mon, 16 Oct 2017 09:18 PM IST
विज्ञापन
संगेड डिपो में कम आई सरसो तेल की खेप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा।
संगेड़ डिपो में इस बार सरसों तेल की सप्लाई कम आई है। डिपो संचालक बजर सिंह ने कहा कि 33 पेटियां सरसों तेल की आई हैं। हर पेटी में 12 पैकेट होते हैं लेकिन 14 पेटियों में एक-एक पैकेट कम आया है। कहा कि अगर पैकेट न भेजे गए तो कुछ उपभोक्ताओं को सरसों तेल उपलब्ध नहीं करवा पाएंगे। बजर सिंह ने बताया कि इस बारे उन्होंने सुल्तानपुर स्थित सिविल सप्लाई कार्यालय को अवगत करवा दिया है। प्रदेश सरकार राशन कार्ड उपभोक्ताओं को सरसों तेल की आपूर्ति कर रही है। डिपो संचालक बजर सिंह ने बताया कि 209 परिवारों में से 13 राशन कार्ड उपभोक्ताओं को एक सरसों तेल पैकेट आबंटित किया जाता है। जबकि अन्य 196 उपभोक्ताओं को सरसों तेल के दो पैकेट आबंटित किए जाते हैं। जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक विजयेंद्र नरयाल ने बताया कि इस बारे जानकारी मिली है कहा कि इस बारे छानबीन की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed