{"_id":"5942c30f4f1c1bb76d8b45ff","slug":"131497547535-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले में स्टॉल लगाकर सरेआम शराब बेचने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले में स्टॉल लगाकर सरेआम शराब बेचने वाला गिरफ्तार
Updated Thu, 15 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत कोटी पधोग में मां भागेश्वरी के सम्मान में आयोजित मेले में सरेआम एक व्यक्ति स्टॉल लगाकर शराब बेच रहा था। बुधवार को मेले में होमगार्ड कर्मी के साथ हुई मारपीट मामले की छानबीन करने के लिए राजगढ़ थाना की टीम वहां पहुंची तो स्टॉल लगाकर सरेआम बेची जा रही शराब को देख उनके भी होश फाख्ता हो गए। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए स्टॉल संचालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। स्टॉल से देसी, अंग्रेजी शराब और बीयर समेत कुल 23 पेटियां बरामद हुई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को भागेश्वरी देवी मेले में एक होमगार्ड कर्मी के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की। इस मामले की छानबीन के लिए वीरवार को डीएसपी योगेश रोल्टा तथा थाना प्रभारी बलवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस का दल कोटी पधोग पहुंची। इस दौरान मेले में स्टाल लगाकर सरेआम खुले में एक व्यक्ति को शराब बेचते देख वह हैरान हो गए। डीएसपी ने बताया कि कोटी पधोग निवासी गोपाल सिंह ने मेला समिति से मेला मैदान में प्लॉट लिया था। वह टेंट लगाकर वहां शराब बेच रहा था। पुलिस ने उसके पास से 23 पेटियां अवैध शराब जिसमें 11 पेटी देसी, पांच पेटी अंग्रेजी शराब तथा सात पेटियां बीयर की थी। पुलिस ने उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने मेला समिति के पदाधिकारियों को भी पूछताछ के लिए बुलाया है।