फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   1300 employees of KCC Bank will also get 4 percent DA

Himachal: केसीसी बैंक के 1300 कर्मचारियों को भी मिलेगा चार फीसदी डीए

Fri, 18 Oct 2024 05:52 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 18 Oct 2024 05:52 PM IST
सार

 बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि इस बाबत प्रबंध निदेशक को आवश्यक कार्यवाही के लिए कह दिया है। पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सिर्फ कर्मचारियों के ही नहीं, बल्कि हर वर्ग के हितैषी हैं। 

विज्ञापन
1300 employees of KCC Bank will also get 4 percent DA
केसीसी बैंक - फोटो : संवाद

विस्तार

 कांगड़ा केंद्रीय सहकारी (केसीसी) बैंक के 1300 कर्मचारियों को भी एरियर सहित चार फीसदी डीए का लाभ अक्तूबर के वेतन के साथ ही दे दिया जाएगा। बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि इस बाबत प्रबंध निदेशक को आवश्यक कार्यवाही के लिए कह दिया है। पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सिर्फ कर्मचारियों के ही नहीं, बल्कि हर वर्ग के हितैषी हैं। 31 मार्च 2024 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में बैंक ने 2016 से कर्मचारियों के छठे वेतनमान की बकाया लगभग 45 करोड़ रुपये की राशि का भुगतान करने के बाद भी 64.27 करोड़ का शुद्ध लाभ कमाया है।

विज्ञापन


इस दौरान बैंक की जमा राशियां और ऋण भी बढ़े हैं। 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में भी बैंक का लाभ 70.18 करोड़ रुपये के लगभग है। त्योहारी सीजन में बैंक ने अपनी विभिन्न ऋण योजनाओं में प्रोसेसिंग फीस में छूट दी है। पठानिया ने कहा कि ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) पॉलिसी को लागू कर बैंक का ग्रॉस एनपीए 31 मार्च 2022 के 29.60 फीसदी के स्तर से घटकर मार्च 2024 में 23.45 प्रतिशत रह गया, जबकि समान अवधि में नेट एनपीए 15.31 प्रतिशत से घटकर 7.15 प्रतिशत रह गया।
विज्ञापन


पहली ओटीएस पॉलिसी के अच्छे नतीजों के बाद ही बैंक अधिकारियों की कमेटी की ओर से बनाई गई नई ओटीएस पॉलिसी को रजिस्ट्रार के आदेशों पर बोर्ड की ओर से 30 अक्तूबर तक (सिर्फ चार महीनों के लिए) लागू करने के आदेश पारित हुए। इससे बैंक का एनपीए और कम होने की उम्मीद है। इसके बाद बिना कोई छूट दिए ऋण डिफाल्टरों से सख्ती से ऋणों की वसूली की जाएगी। बैंक अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि मौजूदा ओटीएस पॉलिसी के बाद बैंक का नेट एनपीए पांच प्रतिशत से कम और ग्रॉस एनपीए 20 प्रतिशत से कम के स्तर तक आ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed