{"_id":"58fe1cfa4f1c1b9228c0c13c","slug":"13-years-old-boy-falls-into-gorge-while-taking-selfie","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्फी लेते वक्त खाई में गिरा 13 साल का लड़का, पीजीआई रैफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेल्फी लेते वक्त खाई में गिरा 13 साल का लड़का, पीजीआई रैफर
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 25 Apr 2017 09:35 AM IST
विज्ञापन
शिमला के कनलोग के समीप सेल्फी लेना एक किशोर को महंगा पड़ा। सेल्फी लेते समय इसका संतुलन बिगड़ गया और खाई में जा गिरा। इसके सिर में गहरी चोटें लगी हैं। इसे गंभीर हालत में पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़ का पवन (13) शिमला के कनलोग में एक शादी समारोह में हिस्सा लेने आया था। इसी दौरान सेल्फी लेते समय हादसा हो गया। पवन को पहले उपचार के लिए आईजीएमसी ले जाया गया। यहां से उसे गंभीर हालत में पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमेश चंद ने इसकी पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि सेल्फी लेते समय इसका पैर फिसल गया और खाई में गिर गया। इसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन