फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   13 new industries will be set up in Himachal with 1297.23 crore, 1718 people will get employment

हिमाचल में 1297.23 करोड़ से लगेंगे 13 नए उद्योग, 1718 लोगों को मिलेगा रोजगार

Wed, 07 Jul 2021 07:20 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Jul 2021 07:20 PM IST
सार

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को एकल खिड़की प्राधिकरण की बैठक में नए उद्योग व रोजगार को लेकर बड़े फैसले लिए गए हैं। 

विज्ञापन
13 new industries will be set up in Himachal with 1297.23 crore, 1718 people will get employment
सीएम जयराम की अध्यक्षता में एकल खिड़की प्राधिकरण की बैठक आयोजित। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश में 1297.23 करोड़ के निवेश से 13 नए उद्योग लगेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को एकल खिड़की प्राधिकरण की 17वीं बैठक हुई। पांच उद्योगों के विस्तार को भी स्वीकृति दी है। नए उद्योगों में 1718 लोगों को रोजगार मिलेगा।प्राधिकरण ने जिन नए उद्योगों को स्वीकृति दी है, उनमें तरल एमप्यूल, तरल वायल, ड्राई इंजेक्शन, मरहम इत्यादि के उत्पादन के लिए उद्योग मैसर्ज श्री राम हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड यूनिट- दो, बुरानवालाए बद्दी जिला सोलन में लगेगा।

विज्ञापन


एक्स्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल, पशु चारा, कार्बन डायऑक्साइड, इथनॉल, बीयर के निर्माण के लिए मैसर्ज आरकेवी स्पिरिट्स प्राइवेट लिमिटेड बीड, प्लासी, नालागढ़, एपीआईज बल्क ड्रग्ज के निर्माण के लिए मैसर्ज किनवान प्राइवेट लिमिटेड पलसारा नालागढ़, इंजेक्शन के पानी, सम्मिश्रण के उत्पादन के लिए मैसर्ज आईवीपीईएक्स पेरेंटल प्राइवेट लिमिटेड मानकपुर नालागढ़ में उद्योग लगेगा। 
विज्ञापन


सेब, सब्जियों के सीए स्टोर के लिए मैसर्ज शुभकर्म फ्रेश फूड कोल्ड चेन प्राइवेट लिमिटेड गागरी ठियोग जिला शिमला,  वायल्स, एमप्यूल्स के निर्माण के लिए मैसर्ज राज फार्मा मानपुरा नालागढ़, फलों और सब्जियों के सीए भंडारण के लिए मैसर्ज इंद्रप्रस्थ आइस एंड कोल्ड स्टोरेज प्राइवेट लिमिटेड निरमंड जिला कुल्लू, फार्मास्यूटिकल, प्रसाधनों, आयुर्वेदिक प्रसाधनों, खाद्य अनुपूरकों आदि के निर्माण के लिए मैसर्ज अभिषेक फॉर्मूलेशन प्राइवेट लिमिटेड किशनपुरा बद्दी में स्थापित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण ने मैसर्ज महोदर बीवरेजीज ईपीआईपी फेज-1 झाड़माजरी सोलन को नेचुरल मिनरल वाटर, फ्रूट जूस, पैट  बॉटल्ज, मैसर्ज एसके इंडस्ट्रीज यूनिट-2, सेक्टर 2 परवाणू को कैंडी, लॉलीपॉप, जैली, मिल्क-एन-नट, चॉकलेट बार, मैसर्ज विक्टरी ऑयल ग्राम उद्योग एसोसिएशन यूनिट-2 को गांव मोहटली इंदौरा कांगड़ा में फिनाइल, टॉयलट क्लीनर, नेफ्थेलीन की गोलियां, डिश वॉश, स्क्रबर, हैंड सैनिटाइजर, हैंड वॉश, मैसर्ज तिरुपति मेडिकेयर लिमिटेड पांवटा साहिब को टैबलेट, कैप्सूल, पाउडर, तेल, क्रीम, शैंपू के उत्पादन, मैसर्ज मोरपेन लैबोरेटरीज लिमिटेड गांव मल्कूमाजरा बद्दी को बल्क ड्रग्स फार्मुलेशन, स्वास्थ्य उपकरण, प्लास्टिक मोल्डिंग आदि का अनुसंधान और विकास शामिल हैं। बैठक में निदेशक उद्योग राकेश प्रजापति भी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed