{"_id":"62273920f063c908f01ade30","slug":"13-ias-officers-went-on-election-counting-duty-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: चुनाव मतगणना की ड्यूटी पर गए 13 आईएएस अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल: चुनाव मतगणना की ड्यूटी पर गए 13 आईएएस अधिकारी
Tue, 08 Mar 2022 04:38 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 08 Mar 2022 04:38 PM IST
सार
13 आईएएस अधिकारी दस मार्च को पांच राज्यों में होने वाली चुनाव मतगणना के लिए रवाना हो गए हैं। कार्मिक विभाग ने इन अधिकारियों के विभागों को अन्य अधिकारियों को कार्यभार सौंपने के आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
आईएएस(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के 13 आईएएस अधिकारी दस मार्च को पांच राज्यों में होने वाली चुनाव मतगणना के लिए रवाना हो गए हैं। कार्मिक विभाग ने इन अधिकारियों के विभागों को अन्य अधिकारियों को कार्यभार सौंपने के आदेश जारी कर दिए हैं। आईएएस कैप्टन जेएम पठानिया, हंसराज चौहान, राजेश शर्मा, विनोद कुमार, संदीप कुमार, ऋग्वेद मिलंद ठाकुर, डीसी नेगी, गोपाल चंद, कल्याण चंद, हरिकेश मीणा, राजेश्वर गोयल, डीके रत्न और कमलकांत सरोज की चुनाव मतगणना के लिए ड्यूटी लगी है।
विज्ञापन
कार्मिक विभाग ने इन अफसरों के लौटने तक आशीष सिंघमार को रजिस्टार कोऑपरेटिव सोसायटी, आरके परुथी को एमडी एचपीएमसी, सुदेश कुमार मोक्टा को सचिव लोकसेवा आयोग, यूनुस को एमडी एचआरटीसी, सीपी वर्मा को विशेष सचिव ऊना, ललित जैन को निदेशक खाद्य आपूर्ति, अनुपम कश्यप को निदेशक ग्रामीण विकास और पंचायतीराज, मुकेश रेपसवाल को निदेशक टीसीपी, प्रियंका वर्मा को निदेशक लैंड रिकॉर्ड, अश्वनी राज शाह को विशेष सचिव शहरी विकास, टीसीपी, कुमुद सिंह को निदेशक हिप्पा, विनय कुमार को निदेशक खेल, युवा सेवाएं और विनय कुमार को निदेशक पिछड़ा वर्ग वित्त, विकास निगम का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है।
विज्ञापन