फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   12th class certificate after appearing two paper in iti exam

छात्रों को बड़ी राहत, आईटीआई के बाद दो पेपर देकर मिलेगा इस कक्षा का प्रमाण पत्र

Tue, 20 Mar 2018 09:38 AM IST
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला, चंबा
सुभाष कुमार अग्निहोत्री, अमर उजाला, चंबा Updated Tue, 20 Mar 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
12th class certificate after appearing two paper in iti exam

हिमाचल तकनीकी शिक्षा विभाग ने आईटीआई विद्यार्थियों को बड़ी राहत दी है। दसवीं कक्षा के बाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से डिप्लोमा करने वाले विद्यार्थी अब मात्र दो पेपर पास कर हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड से जमा दो का प्रमाणपत्र ले सकेंगे। 

विज्ञापन


इसमें अंग्रेजी का पेपर अनिवार्य है। इसके अलावा एक पसंदीदा विषय में परीक्षा देकर कला संकाय में जमा दो का सर्टिफिकेट हासिल करते हैं। इससे प्रशिक्षुओं के सीधे दो साल बचेंगे। इसके लिए इस साल डिप्लोमा करने वाले प्रशिक्षुओं के अलावा पहले से पासआउट छात्र भी पात्र होंगे। 
विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा विभाग इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। आईटीआई डिप्लोमा करने वाले छात्रों के सामने सबसे बड़ी बाधा यह आ रही थी कि वे जमा दो पास नहीं होते थे। उच्च शिक्षा और सरकारी नौकरी के लिए जमा दो की शर्त है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे मिलेगी सुविधा

12th class certificate after appearing two paper in iti exam

ऐसे में उन्हें नए सिरे से 11वीं और 12वीं कक्षा पास करनी पड़ती थी। लेकिन अब हजारों प्रशिक्षु छात्रों को बड़ी राहत मिली है। बशर्ते आईटीआई के चारों सेमेस्टर में पास हों। दो पेपरों में पास होने पर शिक्षा बोर्ड उन्हें प्रमाण पत्र जारी करेगा। 

प्रदेश में 110 सरकारी और सैकड़ों निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों से हर वर्ष विभिन्न ट्रेडों से हजारों प्रशिक्षु पास आउट होते हैं। दसवीं के बाद 19 ट्रेडों में प्रशिक्षु विभिन्न प्रकार का प्रशिक्षण हासिल करते हैं।

 

दसवीं के बाद ये हैं दो वर्षीय ट्रेड

12th class certificate after appearing two paper in iti exam

तकनीकी शिक्षा निदेशक शुभकरण सिंह ने कहा कि दसवीं के बाद आईटीआई करने वाले प्रशिक्षुओं को मात्र दो पेपर पास करने पर जमा दो का प्रमाण पत्र मिलेगा। 

ड्रॉफ्समैन सिविल, ड्रॉफ्समैन मेकेनिकल, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स मेकेनिक, फिटर, इंस्ट्रूमेंट मेकेनिक, मेकेनिस्ट, मेकेनिक मोटर व्हीकल, मेकेनिक रेफ्रिजरेटर, एयर कंडीशनर, रेडियोलॉजी टेक्नीशियन, ट्रूमर, इन्फॉरमेशन टेक्नोलॉजी, डेंटल लैबोरेटरी टेक्नीशियन, मेकेनिक कंप्यूटर हार्डवेयर, मेकेनिक रेडियो व टीवी आदि।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed