{"_id":"5cba0659bdec2213e76c4323","slug":"121555695193-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइकिल राइडर्स ने शहर में दिया प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साइकिल राइडर्स ने शहर में दिया प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश
Sat, 20 Apr 2019 10:32 AM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऐतिहासिक रिज मैदान से शुक्रवार को आठवीं हीरो एमटीबी साइकिल रेस के तहत जागरूकता रैली निकालकर प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण का संदेश दिया गया। हस्तपा के सौजन्य और पर्यटन विभाग के सहयोग से आयोजित इस जागरूकता रैली का शुभारंभ अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह ने किया।
विज्ञापन
शहर और इसके आसपास के हेरिटेज रूट पर निकली इस 25 किलोमीटर की जागरूकता रैली में विदेशी और देश के साइकिल सवारों ने हिस्सा लिया। रिज मैदान से प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण के संदेश के साथ शुरू हुई इस रैली में सबसे कम आयु के साइकिल सवार 14 वर्षीय हुकम सिंह निवासी कुल्लू और वरिष्ठतम 63 वर्षीय विजय मित्तर लुधियाना के शामिल रहे। यह दोनों शनिवार को होने वाली साइकिल दौड़ में भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
आठवीं एमटीबी शिमला साइकिल रेस के आयोजक हस्तपा के निदेशक मोहित सूद ने मुख्यातिथि अतिरिक्त मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह का स्वागत किया। इस मौके पर विशेष ओलंपिक में हुई साइकिल रेस में मेडल विजेता रघुनाथ सिंह और शुभम लूनर को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
निदेशक ने बताया कि साइकिल रैली में शामिल साइकिल सवार रिज मैदान से एडवांस स्टडीज वहां से सजौंली, ढली, मशोबरा डाक बंगला तक गए। निदेशक ने बताया कि इस बार साइकिल सवारों ने हिमालय को प्लास्टिक मुक्त बनाने को प्लास्टिक बोतल और अन्य सामग्री का इस्तेमाल नहीं किया।