फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   क्राइम, की खबर

महिला को धमकियां देने वाला आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Feb 2019 10:39 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Mon, 18 Feb 2019 10:39 AM IST
विज्ञापन
क्राइम, की खबर

शहर की एक महिला को ब्लैकमेल और धमकियां देने के मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मध्य प्रदेश (ग्वालियर) का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को ग्वालियर से ही गिरफ्तार कर शनिवार को शिमला लाकर अदालत में पेश किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक शहर की एक महिला ने आरोपी की धमकियों से तंग आकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। महिला का आरोप था कि एक व्यक्ति उसे कुछ समय से फोन करके परेशान कर रहा है। इसके तीन बच्चों को भी आरोपी जान से मारने की धमकियां दे रहा है। इससे परेशान होकर महिला ने करीब दो दर्जन दवाइयां निगलकर जान देने की कोशिश की। महिला को अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।
विज्ञापन


महिला ने इस संबंध में बालूगंज और छोटा शिमला में मामला दर्ज किया था। शनिवार को बालूगंज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला को फोन करके बर्बाद करने की धमकियां दे रहा है। इससे महिला मानसिक तौर पर आहत हो गई और आत्महत्या करने का प्रयास किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी से तंग आकर महिला ने बीपी की 20 गोलियां एकसाथ निगल लीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस हेडक्वार्टर प्रमोद शुक्ला ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी से मामले के बारे में पूछताछ जारी है। महिला ने शिकायत में कहा कि आरोपी ने 2018 में उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए थे। इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था। अब जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी ने फिर से महिला को फोन करके धमकाना शुरू कर दिया था। महिला ने दोबारा से आरोपी के खिलाफ बालूगंज थाने में मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed