फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   3919 मतदाता आज करेंगे तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

सांगटी उपचुनाव आज, 3919 मतदाता करेंगे 3 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

Sat, 12 Jan 2019 11:42 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 12 Jan 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
3919 मतदाता आज करेंगे तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

नगर निगम के सांगटी वार्ड में हो रहे उपचुनाव के लिए शनिवार को वोट डाले जाएंगे। मतदाता सुबह आठ से शाम चार बजे तक अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाल सकेंगे। इस बार कुल 3919 मतदाता तीन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से शिल्पा चौहान, भाजपा से मीरा शर्मा तो माकपा से रंजना वर्मा चुनाव मैदान में है। वार्ड की जनता इन तीनों में से किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है, इसका पता शाम पांच बजे तक चल जाएगा।
विज्ञापन


मतदान के ठीक बाद उपायुक्त कार्यालय परिसर में बने मतगणना केंद्र पर मतों की गिनती की जाएगी। उम्मीद है कि शाम पांच बजे तक चुनाव नतीजे घोषित हो जाएंगे। निर्वाचन आयोग ने मतदान संबंधी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम ग्रामीण नीरज गुप्ता का कहना है कि मतदान संबंधी सारी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

मतदान के लिए बनाए गए हैं पांच केंद्र
वार्ड में लोगों के लिए पांच मतदान केंद्र बनाए हैं। इनमें तीन सांगटी और हाउसिंग बोर्ड कालोनी, चौथा शनान जबकि पांचवां केंद्र नवबहार के उद्यान विभाग में स्थापित किया है। लोग अपना मतदाता पहचान पत्र दिखाकर वोट डाल सकते हैं। यदि मतदाता पहचानपत्र न हो तो आधार, ड्राइविंग लाइसेंस समेत अन्य पहचान पत्र दिखाकर भी वोट डाल सकते हैं बशर्तें वोटर लिस्ट में नाम दर्ज हो।


मीरा के आने से तिकोना मुकाबला
यह सीट पहले कांग्रेस के कब्जे में थी। देखना होगा कि इस बार यहां कौन सी पार्टी अपना परचम लहराती है। वार्ड के चुनावी नतीजे नगर निगम की सरकार को प्रभावित नहीं करेंगे। लेकिन मीरा शर्मा के दोबारा चुनाव में उतरने के कारण यह चुनाव काफी रोचक हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed