फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   हिमाचल ने उतराखंड को दी कड़ी शिकस्त

अंडर-19 महिला टी-20 मुकाबले में हिमाचल ने उतराखंड को दी कड़ी शिकस्त

Thu, 18 Oct 2018 12:31 PM IST
Updated Thu, 18 Oct 2018 12:31 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल ने उतराखंड को दी कड़ी शिकस्त

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।

विज्ञापन

धर्मशाला/देहरादून। अंडर-19 महिला टी-20 मुकाबले में हिमाचल ने उत्तराखंड को नौ विकेट से शिकस्त देकर कड़ा सबक सिखाया। मेजबान हिमाचल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहले उत्तराखंड की टीम को 56 रनों पर रोक दिया और बाद में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट खोकर जीत हासिल कर ली।

बुधवार को हुए मुकाबले में उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और लगातार विकेट गिरते रहे। उत्तराखंड की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 56 रन ही बना सकी। मुदिता ग्रोवर ने सबसे अधिक 19, ज्योति गिरी ने 11 और निशा मिश्रा ने 10 रन का योगदान दिया। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई की संख्या तक नहीं पहुंच सकीं। हिमाचल की ओर से नैंसी शर्मा ने तीन, एनएम चौहान, पीजी काहलों, एलएस दत्ता और वीएस फिस्टा ने 1-1 विकेट चटकाया। जवाब में खेलने उतरी हिमाचल की टीम ने महज एक विकेट पर 11.5 ओवर में 57 रन बनाकर जीत हासिल की। एसएम सिंह ने 32 और चित्रा सिंह जंवाल ने 24 रन की नाबाद पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed