फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   एक करोड़ से शहर में बनेंगे चार फुटपाथ

एक करोड़ से शहर में बनेंगे चार फुटपाथ

Sun, 12 Nov 2017 09:14 PM IST
Updated Sun, 12 Nov 2017 09:14 PM IST
विज्ञापन
एक करोड़ से शहर में बनेंगे चार फुटपाथ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। राजधानी की सड़कों पर लोगों के लिए पैदल आवाजाही सुरक्षित होगी। नगर निगम शहर में चार अलग-अलग जगहों पर फुटपाथ बनाने जा रहा है। अमृत मिशन में फुटपाथ बनाने के प्रोजेक्ट को स्वीकृति मिली है। करीब एक करोड़ रुपये की लागत से चार जगहों पर फुटपाथ बनेंगे। आईजीएमसी के पास फुटपाथ का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है।
तेज रफ्तार ट्रैफिक के बीच शहर के लोगों को आवाजाही के लिए अब जान खतरे में नहीं डालनी पड़ेगी। नगर निगम ने शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल आवाजाही को सुरक्षित बनाने के लिए फुटपाथ बनाने का फैसला लिया है। नगर निगम के अधिशासी अभियंता सुधीर गुप्ता ने बताया कि आईजीएमसी के पास मनचंदा से डेंटल कॉलेज तक फुटपाथ बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। करीब 300 मीटर फुटपाथ इसी महीने बन कर तैयार हो जाएगा। इस पर करीब 25 लाख रुपये लागत आएगी। फुटपाथ पर आरसीसी स्लैब डाला जाएगा। फुटपाथ के एक ओर नगर निगम रेलिंग लगाएगा और दूसरी ओर ब्यूटीफिकेशन ऑफ मालरोड प्रोजेक्ट के तहत रेलिंग लगेगी।
विज्ञापन

---
सुरक्षित आवाजाही के लिए बनेंगे फुटपाथ
ऐसे क्षेत्रों में जहां सड़क संकरी है और पैदल आवाजाही ज्यादा रहती है नगर निगम फुटपाथ बना रहा है। आईजीएमसी के पास काम शुरू कर दिया गया है। नवबहार, समरहिल और विकासनगर में फुटपाथ बनाने के लिए जल्द टेंडर होंगे। अमृत मिशन के तहत यह काम किया जाएगा। - जीसी नेगी, आयुक्त नगर निगम शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

---
इन चार जगहों पर बनेंगे फुटपाथ
संजौली के पास नवबहार से सेंट बीड्स कॉलेज तक, समरहिल में यूनिवर्सिटी चौक से नेरी-सांगटी रोड बाइफरकेशन तक तथा विकासनगर से एसडीए कांप्लेक्स सड़क के किनारे फुटपाथ बनाया जाएगा। 31 दिसंबर से पहले यह काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed