{"_id":"5a01f3054f1c1b59678ba39e","slug":"121510077189-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएवी न्यू शिमला की प्रिंसिपल को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएवी न्यू शिमला की प्रिंसिपल को नोटिस
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिमला। चुनाव प्रक्रिया में सहयोग न करने को लेकर डीएवी न्यू शिमला स्कूल की प्रिंसिपल को कारण बताओ नोटिस जारी हो गया है। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की रिटर्निंग ऑफिसर ज्योति राणा ने नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। रिटर्निंग ऑफिसर के मुताबिक स्कूल प्रबंधन ने मतदान केंद्र स्थापित करने के लिए चुनाव कर्मचारियों को दो कमरों की चाबियां नहीं सौंपीं। इसके चलते यह कार्रवाई की जा रही है। जिला निर्वाचन आयोग के अनुसार इस स्कूल में दो मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें एक महिला कर्मचारियों का मतदान केंद्र भी शामिल है। मंगलवार को सभी कर्मचारियों को अपने-अपने मतदान केंद्रों पर जाकर रिपोर्ट करने को कहा गया था। डीएवी न्यू शिमला के दोनों ही मतदान केंद्रों के कर्मचारी भी दोपहर बाद स्कूल पहुंचे। यहां स्कूल प्रबंधन से उन दो कमरों की चाबियां सौंपने को कहा गया, जिसमें ये मतदान केंद्र स्थापित किए जाने हैं। लेकिन प्रबंधन ने टालमटोल किया। कर्मचारियों ने तुरंत इसकी शिकायत रिटर्निंग ऑफिसर को कर दी। इसके बाद रिटर्निंग ऑफिसर ज्योति राणा ने कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।
भाजपा उम्मीदवार ज्योति सेन को भी नोटिस
शिमला। कसुम्पटी से भाजपा उम्मीदवार विजय ज्योति सेन को भी नोटिस जारी किया गया है। शिकायत मिली थी कि भाजपा उम्मीदवार की ओर से सोमवार को फागू में नुक्कड़ सभा की जा रही है। इसकी प्रशासन या पुलिस से अनुमति नहीं ली गई। इसके बाद उम्मीदवार को नोटिस जारी किया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर ज्योति राणा ने बताया कि बिना अनुमति सभा करवाने पर नोटिस जारी किया जा रहा है।