{"_id":"5953de524f1c1b37108b46d2","slug":"121498668626-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर कॉलेज में चार नए विषयों में एमएससी और एमए कर सकेंगे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर कॉलेज में चार नए विषयों में एमएससी और एमए कर सकेंगे छात्र
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर प्रदेश विश्वविद्यालय के बाद दूसरा ऐसा शिक्षण संस्थान बन गया है, जहां सबसे अधिक विषयों में विद्यार्थी एमएससी और एमए कर पाएंगे। इस वर्ष से कॉलेज में चार नए विषयों में छात्र एमएससी और एमए कर पाएंगे। कॉलेज में अब कुल 13 विषयों में छात्रों को एमएससी और एमए करने की सुविधा है।
पीजी कॉलेज रामपुर प्रदेश का पहला कॉलेज है जहां 13 विषयों में छात्रों को एमए और एमएससी करने की सुविधा मिल चुकी है। कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2017-18 से चार नए विषयों में छात्र एमएससी कर पाएंगे। इस वर्ष से फिजिक्स, बॉटनी और जूलॉजी में एमएससी और सोशोलॉजी में छात्र एमए कर पाएंगे। इससे पूर्व कॉलेज में हिंदी, इंग्लिश, इतिहास, राजनीतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र में एमए, एम कॉम और कमेस्ट्री, मैथ और भूगोल में एमएससी करने की व्यवस्था थी। प्रत्येक विषय की कॉलेज में कुल 20-20 सीटों का प्रावधान है। इन विषयों में कॉलेज में सुविधा होने से अब शिमला, किन्नौर और कुल्लू जिले के छात्रों को प्रदेश विश्वविद्यालय नहीं जाना पड़ेगा।
हालांकि कॉलेज में कॉमर्स और साइंस ब्लॉक का निर्माण कार्य प्रगति पर है और जल्द ही इन ब्लॉकों की सुविधा भी छात्रों को मिलेगी।
रामपुर कॉलेज के प्राचार्य पीसी कश्यप ने बताया कि कॉलेज में इस वर्ष से छात्रों को चार नए विषयों में एमएससी और एमए करने की सुविधा मिलेगी। कॉलेज परिसर में साइंस और कॉमर्स ब्लॉक का निर्माण कार्य चल रहा है। जल्द ही इन ब्लॉकों की सुविधा भी छात्रों को मिल जाएगी।
विज्ञापन
वहीं पीटीए के अध्यक्ष राजेश गुप्ता, एनएसयूआई सहित कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एमएससी और एमए करवाने की सुविधा को लेकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और सीपीएस नंद लाल का आभार जताया है।