फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   चुनाव 34 वार्ड पर, नेताओं के 60 सीटें जीतने के दावे

चुनाव 34 वार्ड पर, नेताओं के 60 सीटें जीतने के दावे

Fri, 16 Jun 2017 11:11 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
चुनाव 34 वार्ड पर, नेताओं के 60 सीटें जीतने के दावे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

शिमला। नगर निगम शिमला के चुनाव में शुक्रवार को 34 सीटों के लिए पूरी हुई मतदान की प्रक्रिया के बाद, राजनीतिक पार्टियां 62 सीटों पर अपने समर्थित उम्मीदवारों की जीत के दावे कर दिए है। इन 34 वार्ड के लिए स्थापित किए अधिकतर बूथों पर तय समय पर पूरी हुई मतदान की प्रक्रिया के बाद अपनी अपनी जीत के न केवल दावे किए है बल्कि नगर निगम में अपने काबिज होने के दावे तक कर दिए है। एक ओर जहां कांग्रेस आवश्यक 18 के जादुई आंकड़े को पूरा कर मेयर डिप्टी मेयर की सीट पर काबिज होने को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त है, वहीं भाजपा भी इस बार पूरे उत्साह के साथ अपने सभी संगठन समर्थित 34 की 34 सीटें जीतने के दावे कर अपना नगर निगम बनाने की बात कर रही है। उधर माकपा ने भी इस बार माकपा समर्थितों के आठ से दस सीटें जीतने का दावा किया है। वहीं सीपीआईएम और शिमला नागरिक मोर्चा की 12 सीटें आने का आंकलन किया है।
---
जादुई आंकड़ा पार करे नगर निगम में काबिज होगी कांग्रेस : चौहान
कांग्रेस से राज्य महासचिव और प्रवक्ता नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस के इस चुनाव में घोषित 30 पार्टी समर्थित उम्मीदवारों में कांग्रेस बहुमत के लिए आवश्यक 18 सीटों का आंकड़ा पार कर अपना मेयर डिप्टी मेयर बनाएगी। उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं ने शुक्रवार को वार्ड में किए दौरे के दौरान आम जनता का रुझान कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के पक्ष में देखा जिससे अगला नगर निगम कांग्रेस का ही होगा। उन्होंने चुनाव आयोजन में लगे विभागों और आयोग का शांतिपूर्ण चुनाव करवाने के लिए आभार जताया है।
विज्ञापन

---
10 से 12 सीटें जीतेगी सीपीआईएम : ओंकार शाद
सीपीआईएम(माकपा ) के राज्य सचिव ओंकार शाद ने कहा कि मतदान के बाद आए प्रारंभिक आंकड़ों व रिपोर्ट के आधार पर माकपा समर्थित घोषित 8 से 10 उम्मीदवार जीत रहे है। नगर निगम में पिछली बार मेयर डिप्टी मेयर और तीन पार्षद ही जीते थे। उन्होंने कहा कि शिमला नागरिक मोर्चा को मिलाकर मोर्चे की 12 सीटों पर जीत दर्ज की जाएगी। माकपा का इस बार नगर निगम बनाने में अहम रोल रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सभी 34 वार्ड में जीत रही भाजपा : धर्माणी
भाजपा जिला प्रभारी महेंद्र धर्माणी ने दावा किया है कि भाजपा समर्थित सभी 34 उम्मीदवार जीत रहे है, और नगर निगम में मेयर डिप्टी मेयर भाजपा का ही बनेगा। शहर की जनता ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया है, जिससे सभी सीटों पर भाजपा समर्थित जीत दर्ज करेंगे। ।






विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed