फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   12 teams of Himachal will show their strength in hockey competition, event will be held at Thodo ground

Solan News: हॉकी प्रतियोगिता में दम दिखाएंगी हिमाचल की 12 टीमें, ठोडो मैदान में होगा आयोजन

Thu, 05 Jan 2023 06:23 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Published by: Krishan Singh Updated Thu, 05 Jan 2023 06:23 PM IST
सार

हॉकी क्लब सोलन की ओर से 7 जनवरी से करवाई जा रही दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें छह महिला और छह पुरुष वर्ग की टीमें शामिल हैं। 

विज्ञापन
12 teams of Himachal will show their strength in hockey competition, event will be held at Thodo ground
हॉकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉकी क्लब सोलन की ओर से 7 जनवरी से करवाई जा रही दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय अंडर-17 हॉकी प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग ले रही हैं। इनमें छह महिला और छह पुरुष वर्ग की टीमें शामिल हैं। क्लब ने प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर सभी इंतजाम पूरे कर लिए हैं। 6 जनवरी को शाम तक टीमें सोलन पहुंच जाएंगी। 7 जनवरी को हॉकी क्लब के मुख्य संरक्षक विनोद गुप्ता प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। क्लब के प्रधान कैप्टन एसपी जगोता ने बताया कि पुरुष वर्ग में कंडाघाट अकादमी, नालागढ़, माजरा, आनदपुर, सोलन हॉकी क्लब ए, बी और महिला वर्ग में कंडाघाट, नालागढ़, माजरा स्पोर्ट्स हॉस्टल, पड्डल हॉकी अकादमी जिला मंडी और सोलन की टीमें शामिल होंगी।

विज्ञापन


दो दिन तक टीमों के रहने और भोजन की व्यवस्था भी क्लब की ओर से की जा रही है। विजेता टीमों को ट्रॉफी और हॉकी खेल में प्रयोग होने वाली सामग्री देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना एवं हॉकी खेल को बढ़ावा देना है। क्लब की ओर से हॉकी को बढ़ावा देने के लिए ठोडो मैदान में निशुल्क कोचिंग भी दी जा रही है। इसमें करीब 40 युवा निशुल्क कोचिंग ले रहे हैं। कोचिंग देने के लिए एनआईएस क्वालिफाइड कोच को भी तैनात किया गया है। 

विज्ञापन

झाकड़ी के ऋतिक ने राष्ट्रीय बॉक्सिंग में जीता कांस्य पदक

रामपुर उपमंडल की झाकड़ी पंचायत के गसो गांव के बेटे ऋतिक मंजर ने सीनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। ऋतिक ने 54 किलोग्राम भार वर्ग में पदक जीतकर रामपुर सहित और हिमाचल का नाम चमकाया है। हरियाणा के हिसार में आयोजित प्रतियोगिता में ऋतिक ने असम के बॉक्सर को लगातार तीन सेट में हराया। ऋतिक मंजर की इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कॉलेज और राज्य स्तर पर भी वह कई स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम कर चुके हैं। ऋतिक का जन्म गसो में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ है। दसवीं और 12वीं वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाकड़ी से हुई है। स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष रामपुर कॉलेज से हो रही है। ऋतिक के पिता राज मंजर का कहना है कि पांचवीं कक्षा से ही बॉक्सिंग का शौक हो गया था। ऋतिक ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने प्रदेश और देश का नाम रोशन करना उनका सपना है। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed