{"_id":"35cd48550483016a399c508826036807","slug":"12-person-arrest-in-illegal-tree-cutting-case-at-chamba-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा वन कटान मामला, अफसरों समेत 12 लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा वन कटान मामला, अफसरों समेत 12 लोग गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 09 Feb 2016 09:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी के इलाके में बहुचर्चित एलमी वन कटान के मामले में ताबड़तोड़ गिरफ्तारियों से हड़कंप मच गया है। मंगलवार को पुलिस ने वन निगम और वन विभाग के अफसरों और एक माली समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अफसरों में पांच रिटायर हो चुके हैं।
विज्ञापन
सभी आरोपियों को सेशन कोर्ट से तीन दिन के रिमांड पर भेजा गया है। डीएसपी वीर बहादुर ने इसकी पुष्टि की है। गिरफ्तार होने वाले रिटायर अफसरों में वन निगम से एएम राजेंद्र कुमार निवासी सकोह धर्मशाला, एएम हंस राज निवासी हटली द्रमण, पुरुषोत्तम निवासी बड़ोह कांगड़ा, एएम हंस राज निवासी सलूणी, वन विभाग से आरओ वकील राम निवासी भरमौर शामिल हैं।
विज्ञापन
इनके अतिरिक्त वन निगम से एएम ओम राज निवासी जसूर, एएम राजेंद्र कुमार निवासी पांगी हरदासपुरा, ब्लॉक ऑफिसर तिलक निवासी सरूं चंबा, डिप्टी रेंजर बलदेव प्रसाद निवासी चंबा, ब्लॉक ऑफिसर देस राज निवासी चंबा, ब्लॉक ऑफिसर गैहरा राम निवासी भरमौर और माली निधिया राम निवासी खुंदेल शामिल हैं।
विज्ञापन
क्या है मामला
एलमी अवैध कटान का मामला दिसंबर 2014 में सामने आया। वन विभाग ने शुरुआती पड़ताल के बाद मामले को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने 7 दिसंबर 2014 को एफआईआर दर्ज कर 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार होने वालों में कटान के ठेकेदार भी शामिल थे। इन्हें अदालत से जमानत मिल चुकी है। वनमंत्री का क्षेत्र होने की वजह से इस मामले पर विधानसभा के शीतकालीन सत्र में खूब हंगामा हुआ था।