फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   117 trees will be cut, four big projects will get speed in Shimla

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में चौडी होंगी शहर की सड़कें

Mon, 16 Aug 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
117 trees will be cut, four big projects will get speed in Shimla
शहर की छोटा शिमला कसुम्पटी सड़क, इस सड़क को चौड़ी करने के लिए कई जगह पेड़ कटने हैं। - फोटो : amar3
शिमला। राजधानी में स्मार्ट सिटी मिशन के तहत सड़कें चौड़ी करने और नई सड़कें बनाने के चार बड़े प्रोजेक्टों का काम अब रफ्तार पकड़ सकेगा। वन विभाग इन कामों के लिए पेड़ काटने की अनुमति जारी करने जा रहा है। रिहायशी भवनों पर खतरा बने 22 पेड़ों समेत कुल 117 पेड़ काटे जाएंगे। इसके अलावा 52 छोटे पेड़ भी काटे जा रहे हैं।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार काटे जाने वाले ज्यादातर पेड़ और पौधे रवीनिया और दूसरी प्रजाति के हैं। प्रदेश हाईकोर्ट से पेड़ काटने पर लगी रोक हटने के बाद वन विभाग इन्हें काटने की अनुमति दे रहा है। शहर में ढली टनल से ढली चौक तक नेशनल हाइवे को चौड़ा किया जा रहा है। इसमें कई पेड़ निर्माण कार्य में आड़े आ रहे थे। अब ये काटे जा सकेंगे और काम शुरू हो सकेगा। इसी तरह छोटा शिमला से कसुम्पटी सड़क और परिमहल सड़क को चौड़ा करने का काम भी जल्द पूरा हो सकेगा। इसमें भी कुछ पेड़ कटने हैं। करीब आधा दर्जन से अधिक पेड़ पहले ही काटे जा चुके हैं। बालूगंज के कामनादेवी मंदिर क्षेत्र के लिए बन रही सड़क के लिए भी कुछ पेड़ कट सकेंगे। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग मंदिर के लिए जाने वाली सड़क का एंट्री प्वाइंट अब चक्कर सड़क की ओर से बना रहा है। 4.95 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट का काम जल्द पूरा हो सकेगा।
विज्ञापन

सर्कुलर रोड पर टॉलैंड के पास वन मुख्यालय की एंट्री सड़क के अंधे मोड़ पर काम भी जल्द शुरू हो पाएगा। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग इस मोड़ को चौड़ा करेगा। मुख्यालय के लिए बनी एंट्री सड़क हटाकर सड़क चौड़ी होगी। मुख्यालय के लिए दूसरी ओर से एंट्री सड़क बन रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब कमेटी ने पहले दे दी थी मंजूरी
शहर में निर्माण कार्य और भवनों पर खतरा बने इन पेड़ों को सब कमेटी पहले ही मंजूरी दे चुकी है। लेकिन बाद में हाईकोर्ट ने इस पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब रोक हटने से काम शुरू हो सकेंगे। डीएफओ शिमला शहरी ने बताया कि विभाग अब इन पेड़ों को काटने की अनुमति दे रहा है। इनमें निजी जमीन पर खड़े 22 खतरनाक पेड़ भी काटे जा सकेंगे। भवनमालिकों को इन्हें काटने के लिए मंजूरी पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed