{"_id":"62b01bd1cee0bb5dc952eeb6","slug":"116-women-mlas-come-to-dharamshala-for-discussion-on-gender-equality","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Pradesh: धर्मशाला आएंगी छह राज्यों की 116 महिला विधायक, लैंगिग समानता पर करेंगी मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Pradesh: धर्मशाला आएंगी छह राज्यों की 116 महिला विधायक, लैंगिग समानता पर करेंगी मंथन
Mon, 20 Jun 2022 12:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 20 Jun 2022 12:34 PM IST
सार
धर्मशाला में लैंगिक समानता विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में 116 महिला विधायक शामिल होंगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय महिला आयोग
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धर्मशाला में 22 से 24 जून तक लैंगिक समानता विषय पर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के छह राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली की 116 महिला विधायक शामिल होंगी। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (लबसना) और राष्ट्रीय महिला आयोग के सौजन्य से यह सम्मेलन होगा। इसमें उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विशेष संबोधन देंगी।
विज्ञापन
कांगड़ा जिले के उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि सम्मेलन में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड और हिमाचल की महिला विधायक भाग लेंगी।
विज्ञापन
सम्मेलन में दिल्ली की आठ, उत्तर प्रदेश की 47, राजस्थान की 26, पंजाब की 13, हरियाणा की नौ, उत्तराखंड की आठ और मेजबान हिमाचल प्रदेश की पांच महिला विधायक हिस्सा लेंगी। सम्मेलन में विभिन्न विषयों पर ट्रेनिंग और टिप्स भी प्रदान किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि सम्मेलन धर्मशाला के शीला चौक स्थित एक निजी होटल में होगा।
विज्ञापन