{"_id":"5cb21c56bdec2214161d6ef9","slug":"11555176534-shimla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की एंबुलेंस सड़कों पर पार्किंग पर लगी पाबंदी जल्द हटेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की एंबुलेंस सड़कों पर पार्किंग पर लगी पाबंदी जल्द हटेगी
Sun, 14 Apr 2019 12:51 PM IST
शिमला ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
पंकज राय, नगर निगम आयुक्त
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की दर्जनों एंबुलेंस सड़कों पर गाड़ियां पार्क करने पर लगी पाबंदी हटाने की तैयारी है। नगर निगम इन एंबुलेंस सड़कों की खाली पड़ी जगहों पर येलो लाइन लगाने की तैयारी कर रहा है। नई पार्किंग पॉलिसी में इसका प्रावधान किया है। नगर निगम जिला दंडाधिकारी को इस बारे में पत्र लिखकर आदेशों में बदलाव की मांग करने जा रहा है।
विज्ञापन
जिला दंडाधिकारी ने पिछले साल शहर की 234 एंबुलेंस सड़कों पर पार्किंग करने पर पूर्ण पाबंदी लगा दी थी। हालांकि, शिमला पुलिस आज तक यह आदेश प्रभावी ढंग से लागू नहीं कर पाई। अभी भी लगभग सभी सड़कों पर अवैध पार्किंग हो रही है। पार्किंग की कमी होने से लोगों को मजबूर सड़क किनारे ही गाड़ियां खड़ी करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
शहर के ज्यादातर एंबुलेंस रोड नगर निगम के अधीन हैं। निगम ने पुलिस के साथ मिलकर इन सड़कों का संयुक्त निरीक्षण किया है। इनमें कई सड़कें ऐसी पाई गई हैं जिनमें कुछेक जगहों पर गाड़ियां पार्क की जा सकती हैं। ऐसे में यहां येलो लाइन लगाई जाएगी। निगम अपनी सड़कों पर तीन हजार से अधिक पार्किंग देने का दावा कर रहा है। हालांकि अभी भी गाड़ियां इन जगहों पर पार्क हो रही हैं लेकिन पुलिस इनका चालान काट सकती है। येलो लाइन लगने से चालान का डर नहीं रहेगा।
विज्ञापन
जल्द नीति बनाने का दावा
शहर में पार्किंग प्लान को जल्द अंतिम रूप देने की तैयारी चल रही है। निगम का दावा है कि इसी महीने के अंत तक इस बारे में फैसला लिया जाएगा। शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव प्रबोध सक्सेना के साथ भी इस मामले पर बैठक हो चुकी है। नीति में क्या क्या शामिल होगा, इस पर रिपोर्ट तैयार कर ली गई है।
जल्द बनेगी पार्किंग पॉलिसी
हाईकोर्ट के आदेशानुसार पार्किंग पॉलिसी बनाने का काम अंतिम चरण में है। एंबुलेंस रोड पर येलो लाइन लगाने की अनुमति लेने के लिए उपायुक्त को पत्र लिखा जा रहा है। - पंकज राय, नगर निगम आयुक्त